छत्तीसगढ़ राज्य की अवाज 27 साल पूर्व स्व. चन्दूलाल चन्द्राकर ने बुलंद किया-पूर्व मंत्री कुरैशी

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मंत्री प्रदेश कांँग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बदरूद्दीन कुरैशी ने सूपेला घड़ी चौक एवं इटंक आफि स में स्थापित स्वर्गीय चन्दूलाल चन्द्राकर की प्रतिमा में 24वीं पुण्यतिथि के अवसर पर माल्य अर्पण कर श्रद्धाजंली अर्पित किया।

कुरैशी ने उपस्थित काँंग्रेस जनो को सम्बोधित करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण की आम जनता की व्याकुलता को देखकर 1992 में अर्जुन्दा की विशाल आम सभा में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन सिंह के उपस्थिति में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांँग्रेस के प्रवक्ता वरिष्ठ सांसद स्व. चन्दूलाल चन्द्राकर ने छत्तीसगढ़ राज्य की माँंग को अवाज बुलंद किया। प्रदेश के वरिष्ठ कम्यूनिष्ट पार्टी के नेता सुधीर मुखर्जी ने कम्यूनिष्ट पार्टी के हैदाराबद अधिवेशन में छत्तीसगढ़ राज्य का समर्थन करने का प्रस्ताव रखा। इसी तरह रंग मंदिर रायपुर की सभा में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के क्षेत्रीय प्रमुख कृदत्त ने छत्तीसगढ़ राज्य की माँंग का सर्मथन किया।
स्वर्गीय चन्दूलाल के राज्य निर्माण की घोषणा का सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में समर्थन मिला और इसी समर्थन की बदौलत आज छत्तीसगढ़ राज्य बना। श्राद्धाजंली अर्पित करने बृज मोहन सिंह, ख्वाजा अहमद, पवन चौबे, केशव चौबे, जेआर साहू, राधा रमन चौबे, हीरा लाल, हमीद बेग, प्रभाकर जनबंधु, सोनारे, रामाकान्त देशलहरे, इस्लाम खान, जोहन सिन्हा, महेन्द्र साहू, फ ारूक खान, हसन खान, दुर्गेश ताम्रकार, अनसुईया मरकाम, नईम बेग, नितिश कश्यप प्रेम कुमार, कन्हैय्या लाल पटेल, बाबू शुक्ला, के कोटेश्वर राव, उपस्थित थे।


