छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

व्हाट्सएप ग्रुप रक्षक की भोजन सेवा लगातार 24 वें दिन भी रही जारी

दुर्ग। ग्रुप रक्षक द्वारा लॉक डाउन में जरूरतमंद लोगों को भोजन सेवा 24 वें दिन भी जारी रही। ग्रुप एडमिन अजहर जमील ने बताया कि आज भी लगभग 600 पैकेट वितरण किए गए। आज नगर निगम दुर्ग, गंज मंडी,हरना बाँधा,मिलपारा,उडिया बस्ती,पुराना बस स्टैंड क्षेत्र, कोतवाली,पुलगांव के पेट्रोलिंग के माध्यम से  वितरण कार्य किया गया।भिलाई में शादाब ग्रुप उरला  में  राजकुमार पाली, सुशील भारद्वाज जी वार्ड नॉ 35 में कुलेश्वर साहू जी के माध्यम से वितरण संपादित हुआ।
पूर्व की तरह ग्रुप के राजेश सराफ,अजय गुप्ता जी,खादिम अनवर शाह अशरफी, रमेश पटेल,श्री डॉ संतोष रॉय,ज्ञानेश्वर ताम्रकार जी, आनंद बोथरा जी,श्री अंसार , गोलू चौहान, सुनील भाई,राधे सूरज आसवानी, असलम कुरेशी, रिजवान खान, राजू खान ,आबिद हुसैन आदि की सक्रिय भागीदारी रही।

Related Articles

Back to top button