Uncategorized

नेहरू आर्ट गैलरी में सुरक्षा प्रदर्शनी उद्घाटित

भिलाई। जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित नेहरू आर्ट गैलरी, सिविक सेंटर में भिलाई इस्पात संयंत्र के सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग द्वारा ‘‘सुरक्षा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मंगलवार को संध्या 5.30 बजे संयंत्र के महाप्रबंधक सुरक्षा सुरेन्द्र सिंह ने किया।

परम्परागत रूप से दीप प्रज्ज्वजन कर उद्घाटन करने के बाद मुख्य अतिथि सुरेन्द्र सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और आंगतुक पुस्तिका में विचार व्यक्त करते हुए प्रदर्शनी के आयोजन की सराहना की और इसे जागरूकता की दिषा में एक कदम बताया। यह प्रदर्शनी 1 फरवरी को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न होगी। प्रदर्शनी में विगत दिनों सेक्टर-8 पार्क में आयोजित नि:शुल्क चित्रकला प्रतियोगिता के चयनित और पुरस्कृत चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। इसके साथ ही सुरक्षा के विभिन्न मॉडल और संयंत्र में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न सुरक्षा उपकरणों को भी यहां प्रदर्शित किया गया है।

उद्घाटन के अवसर पर संयंत्र के उप महाप्रबंधक सुरक्षा विनय कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रबंधक सुरक्षा एस के वर्मा, के सी अग्रवाल, राकेश मिश्रा, राजेन्द्र जोशी, के सी साजन, प्रबंधक सुरक्षा बी के थपलियाल,  ए के चटर्जी, कलाकार साथी डी एस विद्यार्थी, श्री बी एल सोनी (एस पी-2) और पॉवर प्लांट-1 से वी सुधाकर संहित संयंत्र के अन्य अधिकारीगण और कला प्रेमी दर्शक उपस्थित थे। यह प्रदर्शनी प्रतिदिन संध्या 5.30 से 8.30 बजे तक जनता के दर्शनार्थ खुली रहती है।

Related Articles

Back to top button