छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

कोई भी दान छोटा नहीं होता बल्कि महत्वपूर्ण होता है-विधायक देवेंद्र यादव

फेसबुक लाइव से महापौर ने किया सोशल डिस्टेंसिंग के लिए अभियान चलाने प्रेरित
भिलाई। फेसबुक लाइव के माध्यम से रविवार को एक बार फिर महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव जनता से रूबरू हुए। जनता से कोरोना के रोकथाम के विषय को लेकर गहन चर्चा की और जनता से अपील की कि वे घर में रह कर सोशल मिडिया फेसबुक, वॉटसअप के माध्यम से सोशल डिस्टेंसिंग के लिए लोगों को प्रेरित करने अभियान चलाएं।
महापौर देवेंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने फेसबुक पर अभियान शुरू किया है। फेसबुक पर एक कवर पेज लगाया है।  जिसमें लिखा है कि मैं जागरूक हूं मैं घर पर हूं। साथ ही महापौर देवेंद्र यादव ने फेसबुक लाइव के माध्यम से कहा कि वर्तमान समय को देखते हुए लगता है कि लॉक डाउन बढ़ेगा। ऐसे में जरूरतमंद लोगों की मदद करें। जिससे जो जैसा बने, एक व्यक्ति या एक परिवार  जिनते लोगों की भी हम मदद कर सकते हैं। हमें करनी चाहिए। क्योंकि कोई भी दान छोटा नहीं होता महत्वपूर्ण होता है। हम क्या कितना दान कर रहे। यह मायने नहीं रखता। मायने यह रहता है कि हम किसी कि मदद तो कर रहे हैं। महापौर देवेंद्र यादव ने बताया कि आज यादव समाज ने भारी मात्रा में राशन दान किया है। साथ ही महापौर देवेंद्र ने अपने माता और पत्नी व बेटे के नाम से अपने परिवार की ओर से 50परिवार के लिए राशन और 11 हजार रुपए दान किए है। साथ ही वे लोगों से भी अपील किए है कि वे भी जरूरतमंद लोगों की मदद करें। महापौर ने बताया कि बाहर प्रदेश के करीब 298 लोगों को यहां भिलाई में ठहराया गया है। जिनके खाने रहने की व्यक्ति की गई है। साथ ही महापौर को फेसबुक पर सुझाव मिला है कि जितने भी टिचर है। कोंचिग सेंटर संचालक, शिक्षा विद आदि सभी अपने अपने छात्र-छात्राओं को कॉल या वाट्सअप पर प्रेरित करें कि वे सोशल डिस्टेंसिंग बनाएं रहे। यह उपाए काफी कारगर साबित होगी।

Related Articles

Back to top button