देश दुनिया

कोरोना संकट ने कई भारतीय कॉरपोरेट को टेकओवर किए जाने के लिए बनाया आसान लक्ष्य: राहुल गांधी । Coronavirus crisis made many Indian corporates easy targets for takeovers Rahul Gandhi | nation – News in Hindi

कोरोना संकट ने कई भारतीय कॉरपोरेट को टेकओवर किए जाने के लिए बनाया आसान लक्ष्य: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था की हालत को लेकर सरकार पर तंज किया है (फाइल फोटो)

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने यह भी लिखा है कि ऐसी राष्ट्रीय आपदा के दौर में सरकार को भारतीय कॉरपोरेट्स (Indian corporates) के ऊपर नियंत्रण करने के विदेशी हितों (foreign interests) को अनुमति नहीं देनी चाहिए.

नई दिल्ली. कांग्रेसी नेता (Congress leader) राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सरकार पर अर्थव्यवस्था (Economy) को लेकर तंज कसा है. साथ ही उन्होंने इस दौर को जबरदस्त आर्थिक सुस्ती (massive economic slowdown) वाला बताते हुए, इस पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने इसके लिए सरकार की आलोचना करते हुए ट्वीट किया है कि कोरोना वायरस संकट (Coronavirus Crisis) ने कई भारतीय कॉरपोरेट (Indian Corporate) को अधिग्रहीत किए जाने के लिए आसान लक्ष्य बना दिया है.

उन्होंने यह भी लिखा है कि ऐसी राष्ट्रीय आपदा के दौर में सरकार को भारतीय कॉरपोरेट्स (Indian corporates) के ऊपर नियंत्रण करने के विदेशी हितों (foreign interests) को अनुमति नहीं देनी चाहिए.

राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा- भारतीय कॉरपोरेट अधिग्रहण के लिए बने आकर्षक लक्ष्य
राहुल गांधी ने रविवार शाम किए एक ट्वीट में लिखा है- बड़े पैमाने पर आर्थिक सुस्ती (massive economic slowdown) ने कई भारतीय कॉरपोरेट्स (Indian corporates) को कमजोर करके अधिग्रहण के लिए आकर्षक लक्ष्य बना दिया है. इस राष्ट्रीय संकट (National Crisis) के समय सरकार को भारतीय कॉरपोरेट के ऊपर नियंत्रण करने के विदेशी हितों को अनुमति नहीं देनी चाहिए.

देश में कोरोना वायरस के मामले 8300 के अधिक, 273 लोगों की गई जान
बता दें देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने रविवार को जानकारी दी कि देश में 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस के संक्रमण के 909 मामले सामने आए जबकि 34 लोगों की मौत हो गई. जिसके बाद भारत में संक्रमित लोगों की संख्या 8300 से अधिक हो गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी होती है तो उस स्थिति को ध्यान में रखकर अतिरिक्त तैयारी कर रहे हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 29 मार्च को हमारे यहां कोरोना वायरस (Coronavirus) के 979 पॉज़िटिव केस थे, अब ये बढ़कर 8356 हो गए हैं. अभी तक 273 लोगों की जान जा चुकी है. इसमें से 20 प्रतिशत केस में आईसीयू सपोर्ट की जरूरत होती है. इसलिए आज तक 1671 लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट और क्रिटिकल केयर ट्रीटमेंट की आवश्यकता पड़ी. यह आंकड़े बताना इसलिए जरूरी है, क्‍योंकि सरकार योजना बनाकर अतिरिक्त तैयारी कर रही है.

यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल बोले- हम नहीं चाहते अमेरिका जैसा हो हाल, तेज होगा ऑपरेशन शील्ड

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 12, 2020, 8:31 PM IST



Source link

Related Articles

Back to top button