छत्तीसगढ़

जिला उत्तर बस्तर कांकेर में पदस्थ 02 सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक के पद पर मिली पदोन्नती।

कांकेर विनोद कुमार साहू सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-जिला उत्तर बस्तर कांकेर में पदस्थ 02 सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक के पद पर मिली पदोन्नती।

श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय छत्तीसगढ़ के आदेश पर जिला उत्तर बस्तर कांकेर में पदस्थ श्री विष्णु राम कोमरा सहायक उप निरीक्षक एवं महिला सहायक उप निरीक्षक श्रीमति ज्योत्सना प्रेम को सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर में श्री एम.आर.आहिरे

 

(भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक कांकेर, श्री कीर्तन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा श्री विष्णु राम कोमरा एवं श्रीमति ज्योत्सना प्रेम को स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया तथा दोनो उप निरीक्षको को अच्छे कार्य एवं बेहतर कर्तव्य निर्वहन हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान श्री आकाश मरकाम उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कांकेर, श्री मोहसिन खान रक्षित निरीक्षक रक्षित केन्द्र कांकेर एवं पुलिस के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button