कॉनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीड ने जरूरतमंदों के लिए किया अन्य दान, रोज सुबह-शाम देंगे 1000 खाने के पैकेट महापौर ने जरूरतमंदों के लिए मांगा था सहयोग

भिलाई। कहते है अन्न दान महादान है। इसे बड़ा कोई दान नहीं है। कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए शासन ने लॉक डाउन कर दिया है। ऐसे में इस संकट की घड़ी में कई गरीब व असाहय जरूरतमंद लोगों की समस्याएं और बढ़ गई है। रोजीमजदूरी करने वाले काम पर नहीं जा पा रहे हैं। इस कारण उन्हें आर्थिक तंगी से जूझ पड़ रहा है। ऐसे लोगों की मदद करने के लिए शहर के कई जिम्मेदार महानूभाव अपना मानव धर्म निभाग रहे हैं। और जरूरतमंद लोगों और उनके परिवार को भूखा न सोना पड़े। इसके लिए अन्न दान कर रहे हैं।
इसी कड़ी में आज कॉनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीस ने आज 2000 भोजन लोगों के लिए भोजन का पैकेट दान किए है। यही नहीं वे रोज आने वाले 15 दिन तक सुबह शाम 1000-1000 भोजन का पैकट दान करेंगे। ताकि शहर के जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके। कॉनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीस मनीष गुप्ता, विजय गुप्ता, अरविंद जैन का कहना है कि मानव सेवा भी प्रभू की सेवा है। इस संकट की घड़ी में हम सब सभी जाति-धर्म भूलकर हमें सिर्फ मानव धर्म निभाना होगा। सब एकजुट होकर एक दूसरे की मदद करेंगे तो कोरोना क्या किसी भी बड़े से बड़े संकट का हम सामना कर सकेंगे। जरूरत मंद लोगों की सब को अपने स्तर पर मदद करनी चाहिए। इसी प्रकार सब थोड़ा-थोड़ा सहयोग करेंगे तो भिलाई में क्या पूरे प्रदेश में किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं सोना पड़ेगा। कॉनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीस मनीष गुप्ता, विजय गुप्ता, अरविंद जैन ने बताया कि भिलाई विधायक व महापौर लगातार लोगों की सुविधाओं के लिए बेहतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने मदद की अपील की थी। हम कोई महान काम नहीं कर रहे हैं, हम सिर्फ अपना मानव धर्म निभाग रहे हैं। जो सब को निभाना चाहिए।