मुख्यमंत्री ने लगाया पंचर बनाने वाले भिलाई 3 निवासी को फोन, पूछा लॉकडाउन के कारण कोई संकट हो तो बताओं सरकारी मदद की स्थिति जानने सीएम लगा रहे हैं किसी भी गरीब के पास फोनदुर्ग। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लॉकडान के कारण कहीं किसी को किसी प्रकार की दिक्कत तो नही है, प्रशासन व निगम द्वारा सही तरीके से लोगों के पास रशद पहुंच पा रहा है कि नही, और क्या स्थिति है इसको जानने के लिए कभी भी वे किसी के पास मोबाईल से काल कर स्थिति का जायजा ले रहे है। इसी तारतम्य में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का फोन आज एकता नगर, वार्ड 8 भिलाई 3 निवासी साईकल एवं पंचर सुधारने वाले श्रमिक श्री अशोक कटाने के पास आया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रदेशवासियों का कुशल-क्षेम जानने वे फोन से संपर्क कर रहे हैं और हर तबके से संपर्क कर रहे हैं ताकि उनका संबल बढा सकें। इस परिस्थिति में शासन द्वारा लोगों को संकट से उबारने अनेक कदम उठाये गए हैं। इनका लाभ उन्हें किस तरह से मिल रहा है। यह जानने फोन किया है। श्री अशोक ने बताया कि जैसे ही लॉक डाउन हुआ, निगम के अधिकारी उनसे मिले और कहा कि आप घर में रहें, यदि खाने-पीने का संकट हो तो बताएं। निगम द्वारा स्वयं के स्तर पर भी और स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा भी इसकी व्यवस्था की जा रही है। अशोक ने मुख्यमंत्री को बताया कि सरकार द्वारा 2 महीने का चावल उचित मूल्य दुकान में उपलब्ध कराई गई है। इसे कल जाकर लेना है। अशोक ने बताया कि प्रशासन द्वारा एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा भी जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। उन्हें राशन तथा लंच पैकेट दिलवाए जा रहे हैं। इस तरह सभी आश्वस्त हैं कि इतनी अच्छी व्यवस्था से लॉक डाउन का समय काटने में दिक्कत नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने अशोक से सब्जी आदि की उपलब्धता के बारे में भी पूछा। अशोक ने बताया कि सब्जी घर के ही पास आ जाती है। मुख्यमंत्री ने अशोक से कहा कि सरकार आपकी पूरी मदद करेगी। आप सभी को आश्वस्त करूँ इसलिए फोन लगाया है। अशोक ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लगा, जब प्रदेश के मुखिया का फोन आया। इससे बहुत संबल मिला है।

दुर्ग। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लॉकडान के कारण कहीं किसी को किसी प्रकार की दिक्कत तो नही है, प्रशासन व निगम द्वारा सही तरीके से लोगों के पास रशद पहुंच पा रहा है कि नही, और क्या स्थिति है इसको जानने के लिए कभी भी वे किसी के पास मोबाईल से काल कर स्थिति का जायजा ले रहे है। इसी तारतम्य में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का फोन आज एकता नगर, वार्ड 8 भिलाई 3 निवासी साईकल एवं पंचर सुधारने वाले श्रमिक श्री अशोक कटाने के पास आया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रदेशवासियों का कुशल-क्षेम जानने वे फोन से संपर्क कर रहे हैं और हर तबके से संपर्क कर रहे हैं ताकि उनका संबल बढा सकें। इस परिस्थिति में शासन द्वारा लोगों को संकट से उबारने अनेक कदम उठाये गए हैं। इनका लाभ उन्हें किस तरह से मिल रहा है। यह जानने फोन किया है। श्री अशोक ने बताया कि जैसे ही लॉक डाउन हुआ, निगम के अधिकारी उनसे मिले और कहा कि आप घर में रहें, यदि खाने-पीने का संकट हो तो बताएं। निगम द्वारा स्वयं के स्तर पर भी और स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा भी इसकी व्यवस्था की जा रही है। अशोक ने मुख्यमंत्री को बताया कि सरकार द्वारा 2 महीने का चावल उचित मूल्य दुकान में उपलब्ध कराई गई है। इसे कल जाकर लेना है। अशोक ने बताया कि प्रशासन द्वारा एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा भी जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। उन्हें राशन तथा लंच पैकेट दिलवाए जा रहे हैं। इस तरह सभी आश्वस्त हैं कि इतनी अच्छी व्यवस्था से लॉक डाउन का समय काटने में दिक्कत नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने अशोक से सब्जी आदि की उपलब्धता के बारे में भी पूछा। अशोक ने बताया कि सब्जी घर के ही पास आ जाती है। मुख्यमंत्री ने अशोक से कहा कि सरकार आपकी पूरी मदद करेगी। आप सभी को आश्वस्त करूँ इसलिए फोन लगाया है। अशोक ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लगा, जब प्रदेश के मुखिया का फोन आया। इससे बहुत संबल मिला है।