छत्तीसगढ़

बिहान से जुड़ी हुई महिला समूह द्वारा मास्क एवं हैंड सैनिटाइजर बनाने का कार्य प्रारंभ

 सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर-बिहान से जुड़ी हुई महिला समूह द्वारा मास्क एवं हैंड सैनिटाइजर बनाने का कार्य प्रारंभ
मार्केट में मास्क एवं सैनिटाइजर की कमी को देखते हुए बनाने का लिया फैसला 
जिला पंचायत रायगढ़ मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रिचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन से जनपद पंचायत घरघोड़ा सीईओ श्री सी. एल. सिदार द्वारा बाजार में मास्क एवं सैनिटाइजर की कमी को देखते हुए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़ी हुई स्व सहायता समूह की महिलाओं को मास्क एवं हैंड सैनिटाइजर बनाने के लिए प्रेरित किया।

जिसमें ए.डी.ओ सुश्री जमुना सिदार ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहान से जुड़ी हुई मंगला स्व सहायता समूह क्लस्टर नवापारा एवं कृष्णा स्व सहायता समूह अमलीडीह क्लस्टर से मास्क तथाकया क्लस्टर डोलेईश्वरी चौहान कुडूम क्लस्टर

 

चंद्रिका द्वारा हैंड सैनिटाइजर बनाया जा रहा है जिसमें समूह की सदस्यों द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है समूह द्वारा न्यूनतम दर में बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा साथ ही ए.डी.ओ. अर्चना जी, बी.पी.एम.असप्रेम टोप्पो क्षेत्रीय समन्वयक सुश्री शिखा साहू ,एसी अजीत जांगड़े, पी.आर.पी .रेणुका दीवान, दीपिका सोनी ,कामिन वर्मा, चंद्रिका वर्मा का विशेष सहयोग मिल रहा है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button