छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

कोरोना वायरस के संक्रमण संदेश से निगम हुई सर्तक महापौर ने ली स्वास्थ्य एवं जलगृह विभाग की विषेष बैठक

भिलाई। स्टील मजदूर सभा एटक के जनरल सेक्रेटरी कामरेड विनोद कुमार सोनी ने बताया कि रविवार को भिलाई स्टील मजदूर सभा एटक का सम्मेलन सेक्टर 1 स्थित एटक कार्यालय के प्रांगण में सुबह किया गया। सर्वप्रथम वरिष्ठ साथी बसंत कुमार उईके के द्वारा एटक का झण्डा फहराया गया, शहीद बेदी में पुष्पार्पण कर सलामी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत में एक अध्यक्ष मंडल का चयन किया गया। अध्यक्ष मंडल में एटक के वरिष्ठ साथी का. राजू लाल श्रेष्ठ, ऑल इंडिया स्टील वर्कर्स फेडरेशन एटक के साथी का. जे पी सिंह भिलाई स्टील मजदूर सभा एटक के अध्यक्ष का. बसंत कुमार उइके और सामाजीक कार्यकर्ता व करबला समिति के साथी गुलाम सैलानी ने की। सम्मेलन को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दुर्ग जिला के उप सचिव का.एम सा कटारे एवं इप्टा के प्रदेश अध्यक्ष का राजेश श्रीवास्तव ने सम्मेलन की सफलता की शुभकामनाएं दी।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए का. राजू लाल श्रेष्ठ ने कहा कि देश में करोना वाइरस से भी बड़ा वाइरस संप्रदायिक सदभाव को बिगाडऩे का कार्य किया जा रहा है। इससे मजदूर वर्ग को बचना ही नहीं ऐसे वाइरस के खिलाफ एकता बद्ध संघर्ष करने की आवश्यकता है। यह वर्ष एटक का 100 वॉवर्ष चल रहा है अर्थात देश में मजदूर आन्दोलन के लगभग 100 वर्ष पूरे हो रहे है। का. बसंत कुमार ने कहा कि पूरे देश में वर्तमान मोदी सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों को बेच रहा है। यप एक प्रकार से देश के संपत्ती को इतारेगारीए पूंजीपतियो को बेचने का रास्ता खोल दिया है। 44 श्रम कानूनों को हटाकर मालिक परस्त श्रम कानूनों को लाया जा रहा है। ऐसे मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करना ही होगाए तभी हम मजदूर वर्ग के अधिकारों व सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों की रक्षा कर पाएंगे।

यहाँ भी देखे …

Related Articles

Back to top button