बिलासपुर महिला दिवस के अवसर पर आज श्री राजपूत करणी सेना की महिला इकाई द्वारा तेजस्विनी रैली का आयोजन किया गया।

बिलासपुर महिला दिवस के अवसर पर आज श्री राजपूत करणी सेना की महिला इकाई द्वारा तेजस्विनी रैली का आयोजन किया गया।
सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ कान्हा जयसवाल मुंगेली-यात्रा मुंगेली नाका से प्रारंभ होकर दयालबन्ध से दुर्घटना मुक्त भारत रैली में सम्मिलित हुई।
इस रैली के माध्यम से करणी सेना मातृशक्ति इकाई द्वारा सामाजिक एकता, अखंडता, राष्ट्रवाद के साथ साथ दुर्घटना मुक्त भारत का संदेश दिया।
इस रैली में महिला पुलिस द्वारा भी सहयोग किया गया।
तेजस्विनी रैली में करणी सेना बिलासपुर की लगभग 300 मात्रशक्तियो ने भाग लिया जिनमे मुख्य रूप से संध्या सिंह प्रतिज्ञा सिंह आरती सिंह पल्लवी सिंह रानी राजपूत प्रियंका राजपूत बबली राजपूत काजल सिंह प्राची सिंह रही।
संगठन के इस आयोजन पर बोलते हुए आरती सिंह ने कहा कि करणी सेना मातृशक्ति को प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार व संगठन मंत्री जयश्री राजपूत जी द्वारा समय समय पर मार्गदर्शन दिया जाता रहा है और उनके प्रोत्साहन व दिशानिर्देश से ही आज का यह अद्भुत कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100