पुलिस कण्ट्रोल रूम में ली गई शांति समिति के सदस्यों की बैठक
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2020/03/Snapshot39.bmp)
शांति एवं सद्भावनापूर्ण होली त्यौहार मनाये जाने हेतु दी गई समझाईस
भिलाई। पुलिस कंट्रोल रूम भिलाई में होलिका दहन और होली त्यौहार को दृष्टीगत रखते हुए, जिला स्तर पर शांति समिति के सदस्यों की बैठक शनिवार की संध्या 5 बजे अपर कलेक्टर दुर्ग गजेन्द्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, दुर्ग रोहित झा की उपस्थिति में ली गई। बैठक में उपस्थित शांति समिति के कुछ सदस्यों द्वारा समस्याओं को बताया गया, जिसे दूर किये जाने का आश्वासन दिया गया ! होली पर्व पर पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए, शांति एवं सद्भावना से मनाये जाने हेतु रोहित झा द्वारा समझाईस दिया गया ! साथ ही बीच सड़क या विद्युत वायर के नीचे, विवाहिक स्थलों पर होलिका दहन नहीं किया जाने के बारे में बताया गया, अपर कलेक्टर दुर्ग गजेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा शांति समिति के सदस्यों को पूर्व वर्षों की भाँती शांतिपूर्वक होली मनाने जाने हेतु बताया गया ! इस बैठक में अजीत यादव, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई, प्रवीर चंद तिवारी उप पुलिस अधीक्षक क्राइम, विवेक शुक्ला नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग एवं सभी थाना चौकी प्रभारीओं के साथ ही शांति समिति के लगभग 100 सदस्य उपस्थित थे !