दैनिक राशिफल

21 जनवरी क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष
इस अवधि में आपका व्यवहार मधुर रहेगा और आपसी मनमुटाव दूर होंगे। कोई आनंददायक यात्रा हो सकती है। स्त्री वर्ग की संगति से लाभ मिलेगा। अपने व्यवसाय और व्यापार में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। छोटी-मोटी बीमारी रह सकती हैं। माता के स्वास्थ्य का खयाल रखें।
वृष
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। यदि आप में सृजनात्मक क्षमता है, तो इस अवधि के दौरान आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपका सामाजिक क्षेत्र बढे़गा और पुराने मित्रों सहयोगियों से मुलाकात होगी। आज के दिन आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मिथुन
इस अवधि के दौरान आप अत्यधिक उत्साही और स्फूर्तिवान बनें रहेंगे। लोगों से आपके सम्पर्क बढ़ेंगे। नौकरी के हालात में भी सुधार संभव है। सौभाग्यशाली समय होने के कारण मनचाहा काम होता रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। ललित कला, संगीत व साहित्य में आपकी रूचि बढ़ेगी। लेकिन छोटी-मोटी बीमारियों से आपको कुछ परेशानी हो सकती है।
कर्क
आज के दिन आपको हर प्रयास में सफलता मिलेगी। आपके भाई-बहन भी अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यात्राओं से लाभ होगा। पारिवारिक सुख परिपूर्ण है। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में मिलने वाले मित्रों और सहयोगियों से सम्बंध अच्छे रहेंगे, यद्यपि खर्चे अधिक होंगे लेकिन आमदनी भी होती रहेगी।
सिंह
विपरीत परिस्थितियों में भी आप सांसारिक सुख प्राप्ति की सामग्री पर व्यय करेंगे। जीवनसाथी का बर्ताव बहुत अच्छा रहेगा। माता पिता और गुरुजनों से संबंध मधुर रहेंगे। इन दिनों आप परिवार के साथ यात्रा भी कर सकते हैं। आपका मन धार्मिक क्रियाकलापों और जीवन संबंधी उच्च दर्शन की ओर भी आकर्षित हो सकता है।

कन्या
अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। व्यर्थ की यात्राओं से बचने का प्रयास करें। हांलाकि, आर्थिक रूप से समय अनुकूल है। परिजनों का सहयोग मिलता रहेगा। कार्यक्षेत्र पर आपके समक्ष कुछ समस्याएं आ सकतीं हैं। सहकर्मियों से व्यवहार अच्छा रखें नहीं तो बेवजह झगड़े हो सकते हैं।
तुला
आज के दिन आप जो भी करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। साथ ही साथ शत्रु भी परास्त होंगे। पद, प्रतिष्ठा एवम् सम्मान की प्राप्ति होगी, लेकिन प्रेम संबंधों के लिये आज का दिन अनुकूल नही हैं। घरेलू जीवन सुखी रहेगा। भ्रमण व छोटी यात्राएं भाग्यशाली व सुखद रहेंगी। पारिवारिक मित्रों और रिश्तेदारों से सामाजिक संबंध और अच्छे होंगे, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृश्चिक
आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। लगातार किया गया कड़ा परिश्रम आपको थका सकता है। आपको बुरी संगति से बचना चाहिए। कुछ पारिवरिक समस्याएं भी रह सकती हैं। आर्थिक मामलों में सचेत रहना भी जरूरी होगा। व्यर्थ के खर्चों पर नियत्रण रखें।
धनु
जल्दबाजी में कोई काम न करें। सोच विचार कर निर्णय लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों और रिश्तेदारों से संबंध मधुर बनाए रखें। पैसे कमाने का छोटा रास्ता न अपनाएं। यदि आप किसी महत्त्वपूर्ण काम को अंजाम देने जा रहे हैं, तो उसे अभी टालने का प्रयास करें। घर-परिवार विशेषकर जीवनसाथी को अधिक से अधिक वक्त दें। अपने घरेलू मामलों को गंभीरता से निपटाएं।
मकर
आज आप में से कुछ लोगों को आपके बिजनेस पार्टनर या किसी करीबी सहयोगी से समस्या हो सकती है। कार्यों से संबंधित यात्राएं वांछित परिणाम नहीं दे पाएंगे। नए कार्यस्थल पर जुड़ने या नई परियोजनाओं और उपक्रमों को शुरू करने के लिए दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है। कार्यस्थल पर झगड़े और टकराव से बचने की कोशिश करनी चाहिए। प्रेमयुक्त संपर्क यदि कोई हो, तो यह एक बुरा मोड़ ले सकता है और आप में से कुछ लोग बदनामी का शिकार हो सकते हैं। पारिवारिक सन्दर्भ में भावनात्मक रूप से आप कुछ परेशान कर सकते हैं। जीवनसाथी या संतान के अस्वस्थ होने के कारण कुछ चिंता हो सकती है।
कुम्भ
व्यावसायिक सन्दर्भ में आज का दिन नए व्यापार संबंधों और सौदों को अंतिम रूप देने का उपयुक्त दिन है। कार्य संबंधी यात्राएं आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगी। प्रेम संबंधों में आज आप भाग्यशाली रहेंगे। आवेगपूर्ण स्वाभाव के कारण आज आप में कुछ लोगों की जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रूप से ठीक रहेगा।
मीन
यद्यपि आज आप अपने कामों को काफी हद तक अंजाम देने में सफल रहेंगे, लेकिन कुछ पारिवारिक मामले आपको तनाव दे सकते हैं। मित्रों और साथियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। आमदनी के स्रोत में इजाफा होगा। फिर भी स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button