छत्तीसगढ़

माकरी मे किया आस पड़ोस युवा सासंद कार्यक्रम

 

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ प्रदीप रजक कुंडा-माकरी मे किया आस पड़ोस युवा सासंद कार्यक्रम
नेहरू युवा केन्द्र कवर्धा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सयुंक्त तत्वावधान मे सौरभ कुमार निषाद जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र कवर्धा के नेतृत्व मे वि.ख. पंडरिया के ग्राम माकरी मे आस पडोस युवा सासंद कार्यक्रम का भव्य

 

आयोजन हुआ इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे श्रीमती समुद सेवाराम कुर्रे नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष जनपद पंचायत पंडरिया
अध्यक्षता मोहन कुर्रे जनपद सदस्य प्रतिनिधि माकरी, विशिष्ट अतिथि के रुप मे यशवंत चंद्राकर किसान नेता , उमाशंकर शुक्ला वरिष्ठ समाजसेवी, कलीराम चद्राकर प्रधान पाठक ,नकूल चद्राकर योग शिक्षक,रामभजन साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद व मां भारती के तैल चित्र पर दीप

प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम चार विषय मे हुआ जिसमे से पहला युवा मंडल के विषम मे महेंद्र मोहले के द्वारा जानकारी दिया।दुसरा योग के विषय पर नकूल चद्राकर द्वारा जानकारी दिया। तीसर नशा मुक्ति के विषय पर कलीराम चद्राकर शिक्षक के द्वारा जानकारी दिया। चौथा नारी शक्ति एवं शिक्षा ,समाज कल्याण के विषय पर उमाशंकर शुक्ला के द्वारा जानकारी दिया। इस कार्यक्रम मे नेहरू युवा केन्द्र कवर्धा के द्वारा चार युवा मंडल खैलटुकरी,पेन्ड्रीकला, कुण्डा, ओडाड़बरी व एक युवती मंडल माकरी को खेल समाग्री कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समुद सेवाराम कुर्रे जनपद अध्यक्ष पंडरिया व सभी अतिथियों के हाथों से दिया गया। कार्यक्रम को सबोधित करते हुये मुख्य अतिथि ,समुद सेवाराम कुर्रे जनपद अध्यक्ष ने कहा नेहरू युवा केन्द्र सभी युवा व युवती को सही दिशा मे प्रेरित कर रहा है। युवा व युवती को विशेष रूप से अपने गांव घर समाज व राष्ट्र के लिये आगे आकर कार्य करना होगा। कार्यक्रम को यशवंत चद्राकर किसान नेता व मोहन कुर्रे जनपद सदस्य प्रतिनिधि ने भी सबोधित किया।कार्यक्रम का सफल संचालन परषोत्तम निर्मलकर युवा राष्ट्रीय स्वयंसेवक ब्लॉक पंडरिया ने किया।आभार प्रदर्शन नागेंद्र मोहले युवा राष्ट्रीय स्वयंसेवक ब्लॉक पंडरिया ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने मे लक्ष्य युवा मंडल माकरी का विशेष योगदान रहा। काफी सख्या मे लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button