छत्तीसगढ़

जिला साहू संघ का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह 22 को

जिला साहू संघ का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह 22 को
कवर्धा सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़- जिला साहू संघ कबीरधाम द्वारा 22 फवरी को जिला साहू संघ कबीरधाम का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। जिसमें समाज के सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जायेगा। स्थानीय दानवीर भामाशाह परिसर लोहारा रोड़ कवर्धा में प्रात: 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ताम्रध्वज साहू उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ अर्जुन हिरवानी करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सियाराम साहू अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, सांतनू साहू कार्यकारी अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ रायपुर, लखन लाल साहू पूर्व सांसद बिलासपुर, तोखन साहू पूर्व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन, अशोक साहू पूर्व विधायक कवर्धा, मोतीलाल साहू महामंत्री प्रदेश साहू संघ, विष्णु साहू महामंत्री प्रदेश साहू संघ, खेलावन साहू पूर्व जिलाध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग, रमेश साहू वरिष्ठ सलाहकार प्रदेश साहू संघ, कमलकिशोर साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव, रामकुमार साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ बेतेतरा तथा बलदाऊ साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ मुंगेली उपस्थित रहेंगे। जिला साीू संघ कबीरधाम ने सभी समाजिक बंधुओं से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आव्हान किया है। इस भव्य आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button