कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया भाजपा में भरोसा

सबका संदेश 9425569117
कबीरधाम जिले से कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रामकृष्ण साहू ने प्रमुख विपक्षी दल भाजपा का दामन थाम लिया है। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा में प्रवेश किया।
रामकृष्ण साहू पहले कांग्रेस के कवर्धा जिलाध्यक्ष थे। हालांकि उन्हें जिलाध्यक्ष पद से निष्काषित भी किया जा चुका था। जिसके बाद वे कांग्रेस पार्टी में एक सदस्य के रूप में बने हुए थे। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 13 से चुनाव भी लड़ा और जीत हासिल की। लेकिन जिस दिन वोट कर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुना जाना था उस दिन वे वोट डालने नहीं आए।
और आखिरकार अब उन्होंने रायपुर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह के समक्ष भाजपा में प्रवेश कर लिया है। रामकृष्ण साहू ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने भाजपा प्रवेश की पुष्टि की है।
रामकृष्ण साहू ने कहा कि उन्होंने भाजपा की नीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया है। पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह के द्वारा उन्हें पार्टी का गमछा भेंट करते हुए विधिवत भाजपा में प्रवेश दिलाया है। रामकृष्ण साहू ने भाजपा के प्रति अपनी आस्था जताई है। जिले में बदलाव लाने वाले कांग्रेश के रामकृष्ण साहू की अगली नीति का लोगो को बड़ी बेसब्री से इंतजार है क्योंकि इनकी सरलता व सहजता से इन्हें जिला पंचायत में जीत मिली है ,राजनीतिक जीवन की लंबी पारी खेली है साहू जी ने।