छत्तीसगढ़

जनपद अध्यक्ष बनते ही श्रीमती समुंद , सेवाराम पहुंचे यज्ञ के शरण में।।

 जनपद अध्यक्ष बनते ही श्रीमती समुंद , सेवाराम पहुंचे यज्ञ के शरण में।।

 प्रदीप रजक कुंडा न्यूज़ सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-विकासखंड पंडरिया के जनपद पंचायत अध्यक्ष बनते ही श्रीमती समुंद ,सेवाराम कुर्रे विगत 8 फरवरी कुंडा में चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा में श्रद्धानत होकर अपने इस कार्यकाल के सफल संचालन हेतु यज्ञ भगवान के शरण में

 

 

पहुंचे। यहां श्री श्री 1008 श्री ,श्री लक्ष्मणाचार्य जी महाराज मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश एवं श्री श्री 1008 श्री, श्री रविंद्राचार्य जी महाराज मानस महारथी बांदा चित्रकूट, उत्तर प्रदेश के साथ ही साथ श्री राम बिहारी तिवारी मानव सरस जालौन उत्तर प्रदेश के मुखारविंद से श्री राम कथा का गहनतम व्याख्यान दिया जा रहा है। कार्यक्रम के यगाचार्य पं. श्री बालकृष्ण जी शर्मा ज्योतिषाचार्य श्री रामकथा के मंच संचालक पंडित नीलभद्र शर्मा के साथ ही साथ प्रभात फेरी समिति कुंडा, बब्बे डेरा कुंडा ,बोल बम सेवा समिति ,बजरंग दल सेवा समिति के साथ ही साथ। जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग से यह श्रद्धा एवं भक्तिमय कार्यक्रम ,गांव एवं क्षेत्र के मंगल कामना के लिए किया जा रहा है। विगत दिनों नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष श्रीमती समुंद्र सेवाराम कुर्रे, कुंडा मंडल अध्यक्ष मुकेश ठाकुर, किसान नेता यशवंत चंद्राकर, श्रीमती कुँवरिया बाई चंद्राकर, जनपद सदस्य मोहन कुर्रे, के साथ ही साथ केशली सरपंच जेठू निर्मलकर आदि ने यज्ञ नारायण भगवान के शरण में जाकर क्षेत्रवासियों के लिए मंगल कामना के साथ ही साथ, श्री राम कथा में गोता लगाकर अपने जीवन को धन्य बनाएं।।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button