छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

रामनगर एवं छावनी क्षेत्र में पट्टा एवं राशन कार्ड का किया गया वितरण

भिलाई। शिविर के माध्यम से पट्टा एवं राशन कार्ड वितरण विभिन्न वार्डों में किया जा रहा है जिसमें महापौर परिषद के सदस्य एवं वार्ड पार्षद स्वयं उपस्थित होकर वितरण कर रहे हैं! नवीन राशन कार्ड और 1984 के नवीनीकृत पट्टे का वितरण महापौर परिषद के सदस्य दिवाकर भारती, लक्ष्मीपति राजू एवं नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन ने वार्ड 14 के रामनगर में तथा वार्ड 28 छावनी में महापौर परिषद के सदस्य नीरज पाल एवं वार्ड पार्षद तुलसी पटेल ने किया। आज 12 बजे रामनगर एवं छावनी में वार्ड के नागरिकों के जनसमूह के मध्य महापौर परिषद के सदस्य एवं वार्ड पार्षद ने 20 लोगों को पट्टा व 105 हितग्राहियों को राशनकार्ड का वितरण किया। नया राशनकार्ड बनने तथा 30 वर्षों की मियाद पूरी हो चुके मूल पट्टे को नवीनीकृत होकर मिलने से लोगों के चेहरे पर मुस्कान नजर आई। इस दौरान उपस्थित महापौर परिषद के सदस्य व पार्षदों ने नवीनीकृत पट्टा व राशनकार्ड के महत्व के बारे में हितग्राहियों को जानकारी दी। जोन 02 क्षेत्र के रामनगर में आयोजित वितरण कार्यक्रम में महापौर परिषद के सदस्य दीवाकर भारती, लक्ष्मीपति राजू एवं पार्षद रिकेश सेन ने नवीनीकृत 20 मूल पट्टे हितग्राहियों को प्रदान किये। इसी प्रकार जोन 04 क्षेत्र के वार्ड 28 छावनी में महापौर परिषद के सदस्य नीरज पाल व वार्ड पार्षद तुलसी पटेल ने 96 नवीन एपीएल राशनकार्ड हितग्राहियों को प्रदान किए! गौरतलब है कि 1984 के तहत बनाए गए पट्टे की 30 वर्ष की अवधि समाप्त होने उपरांत पट्टे का नवीनीकरण कर हितग्राहियों को प्रदान किया जा रहा है साथ ही एपीएल का नवीन राशन कार्ड बनाया गया जिसे हितग्राहियों को शिविर के माध्यम से वितरण किया जा रहा है! महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव स्वयं कई स्थानों के शिविर में पहुंचकर पट्टा एवं राशन कार्ड का वितरण कर चुके हैं!

Related Articles

Back to top button