छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

नेहरू नगर में लग्जरी हेयर सेलून द जावेद हबीब का हुआ शुभारंभ

भिलाई। नेहरू नगर चौक रेलवे अंडर ब्रिज के पास आज लग्जरी हेयर सेलून द जावेद हबीब का शुभारंभ हुआ। जावेद हबीब हेयर एंड ब्यूटी सेलून की श्रृंखला के इस सेलून का उद्घाटन हेयर एक्सपर्ट व चेन के संस्थापक जावेद हबीब ने किया। इस मौके पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बालों की सुरक्षा को लेकर कई टिप्स भी दिए। प्रेस वार्ता के दौरान जावेद हबीब ने बताया कि भिलाई में वे 17 वर्षों बाद आ रहे हैं। यहां पहले के मुकाबले मेट्रो कल्चर काफी हावी हुआ है। लोगों के रहन सहन का तरीका बदला है। पहले के मुकाबले लोग अपने बालों की सुंदरता को लेकर काफी सजग हो गए हैं। इसे देखते हुए लग्जरी सेलून द जावेद हबीब का शुभारंभ किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि हेयर कटिंग भी एक विज्ञान है। आज के दौर में भी रोजना प्रयोग किए जा रहे हैं। अच्छे हेयर स्टाइलसे पर्सलालिटी को अलग पहचान मिलती है। भिलाई में उनकी चेन का यह 876 वां सेलून है। अब तक देशभर के 24 राज्यों के अलग अलग शहरों में 875 आउटलेट हैं। आने वाले 3 सालों में हमारा लक्ष्य 1000 सेलून खोलने का है। जावेद हबीब ने कहा कि हमने सेलून को मैकडोनाल्ड की तरह विकसित किया है। इसके जरिए हम हजारों बेरोजगारों को रोजगार भी उपलब्ध करा रहे हैं।

सेलून शुभारंभ करने का उद्देश्य

इस मौके पर सेलून के संचालक सुशील कांकेर ने बताया कि वे पिछले 15 वर्षों से चौहान स्टेट में सेलून का संचालन कर रहे हैं। शहर वासियों ने उनकी सेवा को सराहा है। उन्होंने बताया कि मॉर्डन लुक के साथ की लोगों में बालों को लेकर सजगता बढ़ी है। इसकी वजह से उन्होंने द जावेद हबीब सेलून शुरू किया है। हमारा लक्ष्य है कि शहर को हेयर स्टाइल के क्षेत्र में नया लुक देना है। हमारे यहां हेयर कटिंग, ग्लोबल कलर, हेयर स्पा, केरेटिन, फेशियल, ब्लीच, मेनिक्योर, पेडिक्योर व वेक्सिंग की सुविधा है।

Related Articles

Back to top button