छत्तीसगढ़

पूज्य “आचार्यश्री” राधेश्याम शास्त्री जी ने कहा – प्रार्थना का एक और लाभ है – परमात्मा की प्रसन्नता और कृपा

 

 

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ रतनपुर-पूज्य “आचार्यश्री” राधेश्याम शास्त्री जी ने कहा – प्रार्थना का एक और लाभ है – परमात्मा की प्रसन्नता और कृपा। जो कुछ है वह ईश्वर का है और उसी को समर्पित है। गीता में भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि वह जो कुछ करता है, खाता है, होम-हवन करता है, दान देता है, तप करता है, वह सब कुछ मुझ ईश्वर को समर्पित कर दे। जब प्रभु की प्रसन्नता मिल गई, तब फिर प्राप्त करने के लिए रह ही क्या जाता है? ईश्वर की कृपा मिलने से शुभ कर्म सफल होते हैं। प्रार्थना का ईश्वर की प्रसन्नता केवल सिद्धान्त मात्र नहीं है। बहुत से संतों और भक्तों ने जीवन में प्रार्थना से ईश्वर प्राप्ति की थी। सच्चे हृदय और मन से की गई प्रार्थना उच्चकोटि की होती है। प्रार्थना सगुण या निर्गुण हो सकती है। सगुण प्रार्थना में ईश्वर से शुभ गुणों के ग्रहण की इच्छा प्रकट करते हैं, और निर्गुण प्रार्थना में अपने दोष छुड़ाने के लिए परमात्मा से सहारा मांगते हैं। हमारेे महर्षियों और महात्माओं का मानना है कि सच्ची प्रार्थना वह है कि जब हम अपने इष्टदेव के आगे सहज, सरल और अपने आप से निकले हुए उद्गार प्रकट करते हैं। प्रार्थी अपनी सीधी-सादी भाषा में अपने हृदय के उद्गार प्रकट करता है। ईश्वर भक्त अपनी प्रार्थना के द्वारा भगवान से अपना सम्बन्ध जोड़कर उससे बातें करने लगता है और अपने मन की बात को सीधा परमात्मा से प्रकट करता है। हम दु:ख में ईश्वर को याद करते हैं, परन्तु यदि हम सब कैसी भी परिस्थितयों में अर्थात् दुःख और सुख में भी स्मरण करें तो शायद दुःख की स्थिति आए ही नहीं। प्रार्थना का कोई विशेष अवसर, स्थान या समय निश्चित नहीं है। सुबह से रात तक, जीवन के प्रत्येक अवसर, स्थान और काल में प्रभु से प्रार्थना या बातचीत बन्द नहीं होती। आज के वैज्ञानिक भी इस बात को स्वीकार करते हैं कि जब शरीर के साथ यह मन और आत्मा भी निरोग होने का प्रयास करता है तो हमारे शरीर पर अद्भुत और चमत्कारिक प्रभाव शीघ्र पड़ता है। अतः जीवन का प्रत्येक क्षण यदि प्रार्थनामय हो तो सुख दूर जा ही नहीं सकता …।श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डीबी महंत जांजगीर में दुबे परिवार द्वारा किया गया 11 से 18 फरवरी तक 

पूजन में सयोगी कान्हा शास्त्री एवं
अन्य संगीत के कलाकार सामिल है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button