छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

विधायक देवेन्द्र यादव बने छग हैंडबाल संघ के अध्यक्ष

 

महाराष्ट्र की खेल नीति प्रदेश में लागू करने पदाधिकारियों की मांग

भिलाई। छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ की विशेष सामान्य सभा की बैठक कल होटल अमित पार्क में हुई। इस दौरान छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के प्रमुख पदों पर निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा की गई।  अति पुलिस महानिदेशक डॉ राजेश मिश्रा, रायपुर के वरि पुलिस अधीक्षक शेख आरिफ  को जहा संरक्षक बनाया गया वहीं  देवेन्द्र यादव महापौर एवं विधायक को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई।  कार्यकारी अध्यक्ष अरुण सिंघानिया रायपुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद चंद्राकर, विधायक महासमुन्द को बनाया गया है।

इस अवसर पर भारतीय हैंडबाल महासंघ के महासचिव आनंदेश्वर पाण्डेय उपस्थित थे। संघ ने अपनी समस्याएं देवेन्द्र यादव के समक्ष रखकर उसके समाधान का अनुरोध किया। जिसमें प्रमुख रुप से राष्ट्रीय एवं राज्य खेल के आयोजन के समय खिलाडिय़ों के निवास हेतु छात्रावास का निर्माण, सभी ओलम्पिक खेलों के मैदान एवं इंडोर हॉल, स्टेडियम की सुविधाए खेल सामग्रीए राज्य शासन की खेलनीति एवं खेल अनुदान का सरलीकरण, प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण शिविर के पूर्व यात्राए दैनिक का भुगतान, महाराष्ट्र राज्य की पुरस्कार नीति छत्तीसगढ़ में लागू कराना, सभी ओलम्पिक एवं नॉन ओलम्पिक खेलों के एक पुरुष एवं एक महिला खिलाडिय़ों को जो 5 वर्ष लगातार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है, उन्हें उत्कृष्ठ खिलाड़ी घोषित कर शासकीय रोजगार उपलब्ध कराने, महाराष्ट्र की खेल नीति में विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन पर आयोजन संबंधित जिले के विधायक द्वारा एक लाख रुपये तथा सांसद द्वारा रुपये 2 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान जाती है, उसे छत्तीसगढ़ में लागू किये जाने का अनुरोध किया गया।

Related Articles

Back to top button