1 फरवरी क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष राशि Aaj Ka Rashifal
माता वाहन का सुख सम्मान में वृद्धि होगी, कार्यक्षेत्र में परिवर्तन आपके लिए शुभ संकेत रहेगा. शत्रु पक्ष और स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय रह सकता है। मंगल चंडिका स्त्रोत का पाठ करें लाभ होगा। अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए। शुभ रंग – लाल श्वेत। शुभ अंक 4, अशुभ 3,
2. वृषभ
भाई बहनों से संबंध अच्छे रहेंगे परिवार में मांगलिक कार्य होगा, उदर पीड़ा होगी ।धार्मिक आयोजन में समय व्यतीत होगा। शिवार्चन करें साथ में चावल की खीर का भोग लगाकर बांटिए अवश्य लाभ होगा । शुभ रंग – हरा काला क्रीम। शुभ अंक 7, अशुभ 5,
3. मिथुन
मन में चिंता और निराशा का भाव रहेगा, आत्मविश्वास जरूरी है, जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए औषधि का काम करेगा, रविवार को सूर्य मंदिर में दर्शन करें, श्री कालभैरव के दर्शन और स्त्रोत का पाठ करें लाभ होगा। धर्म कार्य में समय व्यतीत होगा। शुभ रंग – हरा काला क्रीम। शुभ अंक 6, अशुभ 9,
4. कर्क
बांए नेत्र (आंख) में पीडा़ संभव है, कारोबार में लाभ मिलेगा वाहन सुख मिलेगा। पारिवारिक विवाद से बचें। शंख का दान करें, कुलदेवी के दर्शन से मनोवांछित फल प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शुभ रंग – लाल श्वेत। शुभ अंक 5, अशूभ 3,
5. सिंह राशि आज का राशिफल ( Horoscope Today )
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा विश्वास पात्र लोगों के सहयोग से आसानी होगी, शत्रु कमजोर होंगे कारोबार मध्यम रहेगा, पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर कोई पुरानी व्याधि परेशानी उत्पन्न कर सकती है।। सूर्य गायत्री का जप करें लाल चंदन का दान करें मंगलकारी होगा। शुभ रंग – लाल श्वेत पीला। शुभ अंक 4, अशुभ 2,
6. कन्या
भाई बहनों के पक्ष को पदोन्नति प्राप्त होगी माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें तथा वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। गजानन अथर्व शीर्ष का पाठ करें, हरे वस्त्र धारण करें, कलम पेन का विद्यार्थी को दान देने से लाभ होगा। शुभ रंग – हरा काला। शुभ अंक 3, अशुभ 1,
7. तुला
रक्त पित्त विकार संभव ।संयमित भोजन और दिनचर्या स्वास्थ्य ठीक रखेगा। धन लाभ होगा, जीवनसाथी को सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी, संतान पक्ष से सुख मिलेगा, शुक्र गायत्री मंत्र का जप करें और श्वेत वस्त्र दान करें। शुभ रंग – हरा काला। शुभ अंक 4, अशुभ 5,
8. वृश्चिक
संकल्प शक्ति से मनवांछित सफलता मिलेगी, परंतु उत्साह में आकर किसी का अपमान न करें, अचल संपत्ति भवन इत्यादि खरीदने के पूरे योग बन रहे हैं। वाणी पर संयम रखें, मौन वृत करें ।सोमवार का व्रत लाभदायक होगा। माता का पूर्ण सम्मान करें।। शुभ रंग – लाल श्वेत। शुभ अंक 1, अशुभ 3,
9. धनु
आवश्यकता से अधिक विश्वास कार्यक्षेत्र में परेशानी का कारण बन सकता है। आप परामर्श देने में निपुण हैं कभी शत्रु को भी गलत परामर्श नहीं देते हैं। सब जगह आपके कार्य की प्रशंसा होगी। धन की प्राप्ति होगी। गुरु गायत्री का पाठ करें पीला वस्त्र दान करें। शुभ रंग – लाल श्वेत पीला। शुभ अंक 8, अशुभ 7,
10. मकर
पिता-पुत्र में मतभेद पारिवारिक अपयश का कारण बन सकते हैं इसलिए संबंधों का ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। शीघ्र विवाह होगा। मनवांछित जीवनसाथी की प्राप्ति होगी, शनि गायत्री या सुंदरकांड का पाठ करें लाभ होगा। शुभ रंग – हरा काला क्रीम। शुभ अंक 7, अशुभ 9,
11. कुंभ
लक्ष्मी जी की पूरी कृपा आप पर है। हर तरफ से धन लाभ होगा, आलस्य से बात बिगड़ सकती है, दाम्पत्य जीवन में समस्या रहेगी तनाव के स्थान पर हल देखने का प्रयास करें। हनुमान चालीसा का पाठ और श्री हनुमानजी के दर्शन से लाभ होगा। शुभ रंग – हरा काला क्रीम। शुभ अंक 4, अशुभ 5,
12. मीन
आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, लंबी दूरी की यात्रा में लाभ और सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पिता का स्नेह प्राप्त होगा, संतान पक्ष की चिंता रहेगी। विष्णु भगवान का वृत करें और ॐ नमो नारायणाय का जप करें। शुभ रंग – लाल श्वेत पीला। शुभ अंक 4 अशुभ 2,
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100