छत्तीसगढ़

आगामी त्यौहारों के मददेनजर बिलासपुर पुलिस द्वारा लिया गया गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों की परेड, बिलासपुर जिले के सभी थानों के गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों को किया गया तलब।

आगामी त्यौहारों के मददेनजर बिलासपुर पुलिस द्वारा लिया गया गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों की परेड, बिलासपुर जिले के सभी थानों के गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों को किया गया तलब।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। आगामी त्यौहारों के मद्देनजर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने दी गई समझाईश।
अपने-अपने परिवारों के साथ शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने की गई अपील।
त्यौहारों में उपद्रव करने पर सख्त कार्यवाही किये जाने की दी गई हिदायत।

श्रीमान् पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा आगामी त्यौहारों के मद्देनजर बिलासपुर जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न कर कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित करने वाले थाना क्षेत्रों के गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों तथा असामाजिक तत्वों को तलब कर समझाईश दिये जाने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया, जिसके परिपालन में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के सभी गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों को तलब किया गया, सभी बदमाशों द्वारा वर्तमान में किये जा रहे कार्यो का अवलोकन किया गया। साथ ही सभी गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों को आगामी त्यौहारो गणेश पूजा, नवरात्रि पर्व, दशहरा एवं दीपावली पर्व के दौरान इलाके में शांति व्यवस्था बनाये रखने निर्देश दिया गया। साथ ही साथ त्यौहारों के दौरान किसी प्रकार से उपद्रव करने अथवा शांति भंग करने की स्थिति में बदमाशों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही किये जाने बाबत् हिदायत दिया गया है। इसी प्रकार सक्रिय बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर इस्तगाशा तैयार कर बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन भेजने निर्देशित किया गया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button