छत्तीसगढ़

बिलासपुर थाना सरकंडा क्षेत्र के बदमाशों के खिलाफ किया गया प्रभावी कार्यवाही, अलग अलग 04 आम जगहों पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले 04 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 07 बदमाशों के खिलाफ धारा 170, 126-3, 135 बीएनएसएस के तहत की गई कार्यवाही, 05 बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर बाउण्‍ड ओव्हर की कार्यवाही कराया गया l

बिलासपुर थाना सरकंडा क्षेत्र के बदमाशों के खिलाफ किया गया प्रभावी कार्यवाही, अलग अलग 04 आम जगहों पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले 04 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 07 बदमाशों के खिलाफ धारा 170, 126-3, 135 बीएनएसएस के तहत की गई कार्यवाही, 05 बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर बाउण्‍ड ओव्हर की कार्यवाही कराया गया l

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l
आर्म्स एक्ट के आरोपियों का विवरण :
01- भारत कुलपहाडी पिता अशोक कुलपहाड़ी उम्र 32 साल पता भारत माता चौक चिंगराजपारा थाना सरकंडा बिलासपुर
02- साहिल सूर्यवंशी पिता करण सूर्यवंशी उम्र 20 साल पता शिव मंदिर के पास प्रभात चौक चिंगराजपारा थाना सरकंडा बिलासपुर
03- मोहित राव कामले पिता ज्ञानेश्वर राव कामले उम्र 19 साल पता सूर्या चौक चिंगराजपारा थाना सरकंडा बिलासपुर
04- अभिषेक साहू उर्फ नानू पिता गरिबा साहू उम्र 21 साल पता श्याम नगर लिंगियाडीह काली मंदिर के पास थाना सरकंडा बिलासपुर

धारा 170, 126-3, 135 बीएनएसएस की बदमाशों के नाम
01- संतोष सोनी पिता किशन उम्र 45 साल पता जबड़ापारा सरकंडा बिलासपुर
02- ताज खान पिता आलिम खान उम्र 45 साल पता अशोक नगर बिलासपुर
03- सुनील साहू पिता स्व पुनीत राम साहू उम्र 30 साल पता दैहान पारा बहतराई अटल चौक सरकंडा बिलासपुर
04- शेख शहजादा हुसैन उर्फ बबलू पिता शेख अहमद उम्र 28 साल बंधवापारा सरकंडा बिलासपुर
05- ऋषि देवांगन पिता सुरेश देवांगन उम्र 20 साल पता खमतराई रामा ग्रीन सिटी के पास सरकंडा बिलासपुर
06- नरोत्तम कश्यप पिता कृष्ण कुमार उम्र 38 साल पता ठरकपुर थाना सीपत बिलासपुर
07- साहेब लाल राजपूत पिता स्व फेकुलाल उम्र 58 साल पता शबरीमाता शासकीय कालेज के सामने सरकंडा बिलासपुर

प्रतिबंधात्मक एवं बाउण्ड ओव्हर कराये गये बदमाशों के नाम
01- ओमप्रकाश निषाद पिता शंकर निषाद उम्र 28 साल पता बुचीपुर थाना बेमेतरा छग
02- नीव अनचंदानी पिता अजय अनचंदानी उम्र 18 साल पता जबड़ापारा सरकंडा बिलासपुर
03- प्रसन्नजीत सिन्हा पिता स्व मलय कुमार सिंह सिन्हा उम्र 23 साल पता गीतांजली सिटी फेस-2 सरकंडा बिलासपुर
04- सत्यप्रकाश शास्त्री पिता सनद शास्त्री उम्र 25 साल पता गीतांजली सिटी फेस-2 सरकंडा बिलासपुर
05- मुकारक अली पिता स्व सैय्यद महबूब अली उम्र 39 साल पता गीतांजली सिटी फेस-2 सरकंडा बिलासपुर

श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन* एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरकंडा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 02-09.2026** को टाउन भ्रमण के दौरान पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि अमरैया चौक, बहतराई चौक, महामाया चौक एवं सीपत चौक बिलासपुर में आरोपियों द्वारा हाथ में तेज धारदार बटनदार चाकू लेकर आम लोगों को डरा-धमका रहा है कि सूचना पर सभी घटना स्थलों में पुलिस टीम द्वारा तत्काल पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त चारों व्यक्ति को पकड़कर हिरासत में लिया गया एवं सभी आरोपियां की तलाशी लेने पर सभी के कब्जे से अलग अलग प्रकार का 04 नग धारदार चाकू विधिवत जप्त किया गया। आरोपियों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से धारदार चाकू लहराकर आम जन को डराने-धमकाने पर तथा चाकू के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत 04 अलग अलग प्रकरण दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है एवं माननीय न्यायालय बिलासपुर के समक्ष न्यायिक रिमांड हेतु पेश किया जा रहा है।
इसी क्रम में 07 बदमाशों के खिलाफ धारा 170, 126-3, 135 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही किया गया एवं 05 बदमाशों के खिलाफ धारा 126-3, 135 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही कराया गया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button