सरकंडा थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार।

सरकंडा थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार।
बिलासपुर l सरकंडा थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही, स्टेडियम के पास धारदार चाकू लहराते लोगों को परेशान करने वाला आरोपी गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू बरामद। आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश।
नाम आरोपी:- सुधीर बेलदार पिता बैतू बेलदार उम्र 21 वर्ष निवासी भूकम्प अटल आवास बहतराई, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) थाना – सरकंडा जिला – बिलासपुर (छ.ग.) अप.क्र. – 336/2026, धारा – 25, 27 आर्म्स एक्ट
थाना क्षेत्र में शांति ब्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण एवं पेट्रोलिंग करने एवं अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्व के बदमाश व्यक्तियों के विरूद्ध धरपकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर पंकज पटेल एवं सी.एस.पी. सिविल लाईन/सरकण्डा निमितेश सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी निरी. प्रदीप आर्य के नेतृत्व में थाना सरकण्डा से टीम तैयार कर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग, भ्रमण की जा रही है की दिनांक 08.03.2026 को सूचना मिला कि सुधीर बेलदार नामक युवक अपने पास चाकू रखकर लहरा रहा है एवं आने – जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है, उक्त सूचना तत्काल टीम मौके पर भेजा गया, जिनके द्वारा आरोपी सुधीर बेलदार को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसके कब्जे से धारदार लोहे क चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।


