बिलासपुर पुलिस, घुटकु रेलवे लाइन के किनारे 300 नग प्लास्टिक के डिब्बे में भरे महुवा लाहन कुल 6000 किलोग्राम बरामद, आबकारी विभाग के साथ मौके में किया गया नष्ट

बिलासपुर पुलिस, घुटकु रेलवे लाइन के किनारे 300 नग प्लास्टिक के डिब्बे में भरे महुवा लाहन कुल 6000 किलोग्राम बरामद, आबकारी विभाग के साथ मौके में किया गया नष्ट l
बिलासपुर l उप महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल व नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में अवैध शराब का धंधा निर्माण करने वालों के ऊपर पूर्ण अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने के अनुक्रम में थाना कोनी पुलिस को दिनांक 09/03/26 को विश्वसनीय सूत्र से जानकारी प्राप्त हुई कि घुटकु स्टेशन पारा के आगे रेलवे लाइन के किनारे लगे लम्बे झाड़ घास में महुवा शराब बनाने के लिए बहुत अधिक मात्रा में प्लास्टिक डिब्बों में महुवा लाहन छिपाकर रखा गया हैं सूचना की तस्दीक अग्रिम कार्यवाही हेतु कोनी पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना अनुसार बताए स्थान पर पतातलाश खोजबीन किया गया घुटकु स्टेशन पारा से लगभग 1.5 किलोमीटर दूर रेलवे लाइन के किनारे लम्बे -लम्बे झाड़ घास में बहुत अधिक मात्रा 300 नग प्लास्टिक के डिब्बे में महुवा लाहन कुल 6000 किलोग्राम छिपा मिला जिसे निकालकर बरामद किया गया आबकारी विभाग का अमला भी संपूर्ण कार्यवाही में संयुक्त रूप से उपस्थित रहे बरामद महुवा लाहन को नष्ट कर विधिवत अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं।



