छत्तीसगढ़

खोंड समपार, आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगी |

खोंड समपार, आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगी |

बिलासपुर l रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत अकलतरा -जांजगीर नैला स्टेशनों के मध्य किमी 688/27-29 में स्थित मानव सहित समपार संख्या-351 खोंड फाटक में आवश्यक मरम्मत का कार्य किया जाएगा | इसके फलस्वरूप यह समपार दिनांक 08 मार्च 2026 से 12 मार्च 2026 तक रात्रि 08 बजे से सुबह 06 बजे तक सड़क यातायात के लिए पूर्णतः बंद रहेगी |
उक्त समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान सड़क यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग अकलतरा ओवरब्रिज एवं नया कापन फाटक से उपलब्ध है ।
रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है।

Related Articles

Back to top button