बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन परियोजना पर किया जा रहा है कार्य | भविष्य में यात्री सुविधाओं में होगी वृद्धि । मंडल के अकलतरा स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग एवं चौथीलाइन कनेक्टिविटी कार्य हेतु कुछ गाड़ियों का परिचालन रहेगा प्रभावित ।

बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन परियोजना पर किया जा रहा है कार्य | भविष्य में यात्री सुविधाओं में होगी वृद्धि । मंडल के अकलतरा स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग एवं चौथीलाइन कनेक्टिविटी कार्य हेतु कुछ गाड़ियों का परिचालन रहेगा प्रभावित ।
बिलासपुर l हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथीलाइन निर्माण का कार्य किया जा रहा है । इस कड़ी में बिलासपुर- चांपा सेक्शन के मध्य अकलतरा स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी हेतु प्रीनॉन /नॉनइंटरलॉकिंग का कार्य किया जायेगा | इस कार्य के फलस्वरुप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा, जिसकी जानकारी इस प्रकार है :-
रद्द होने वाली गाडियां : दिनांक 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर व रायगढ़ से चलने वाली 68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 30 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 30 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक रायपुर से चलने वाली 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक गेवरा रोड से चलने वाली 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 30 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक रायपुर से चलने वाली 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक कोरबा से चलने वाली 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर व गेवरा रोड से चलने वाली 68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर व कोरबा से चलने वाली 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 05 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर से चलने वाली 58210 बिलासपुर-गेवरा रोड पैसेंजर रद्द रहेगी ।
गंतव्य से पहले समाप्त व प्रारम्भ होने वाली गाडियाँ
👉 दिनांक 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी |
👉 दिनांक 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी |
यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष प्रबंध
गाड़ी संख्या 18250/18249 तथा 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को दिनांक 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के मध्य पैसेंजर के रूप में चलाई जाएगी | यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर तदनुसार यात्रा प्रारंभ करें।




