छत्तीसगढ़
होली त्यौहार को शांति पूर्ण सम्पन्न कराने नशे के विरूद्ध कार्यवाही l

होली त्यौहार को शांति पूर्ण सम्पन्न कराने नशे के विरूद्ध कार्यवाही l
बिलासपुर l मस्तूरी थाना, ग्राम सरगवा ,कर्रा एवं भोथीडीह में मस्तुरी पुलिस की रेड तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में चेतना विरुद्ध नशा अभियान के तहत की गई कार्यवाही
आरोपियों से 05 लीटर 760 एम.एल देशी प्लेन शराब कीमती 3200 रुपये , 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब करीब 1500 रूपये एवं 03 लीटर 6 एम. एल देशी प्लेन शराब कीमती 1600 को जप्त कर आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
अवैध नशा के विरूद्ध मस्तुरी पुलिस की निरंतर कार्यवाही जारी
गिरफ्तार आरोपी-
- विद्या प्रकाश मनहर पिता मंगल राम उम्र 20 साल निवासी सरगवा थाना मस्तुरी बिलासपुर
- मनहरण कौशिक पिता बाबू लाल उम्र 50 साल निवासी कर्रा थाना मस्तुरी बिलासपुर
- रामेश्वर केंवट पिता मेला राम केंवट उम्र 31 साल निवासी भोथीडीह थाना मस्तुरी बिलासपुर

