धर्म

होलिका जलाए बुराइयों का निशान… होलिका दहन के

आज यानी 2 मार्च की रात होलिका दहन किया जाएगा। यह पर्व हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। इसके अगले दिन होली का पर्व मनाया जाता है, लेकिन 3 मार्च को चंद्र ग्रहण लग रहा है, ऐसे में ज्योतिषियों के मुताबिक इस साल होली का पर्व 4 मार्च को मनाया जाएगा। होलिका दहन की बात करें, तो यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

होलका दहन का महत्व
पौराणिक कथा के मुताबिक होलिका को एक वरदान प्राप्त था, जिसके चलते वह अग्नि में नहीं जल सकती थी। उसने प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में प्रवेश किया। लेकिन सृष्टि के संचालक भगवान विष्णु की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित रहा और होलिका जलकर राख हो गई थी। इसी उपलक्ष्य में हर साल होलिका दहन किया जाता है। इस दिन सभी होलिका की अग्नि की विधिवत पूजा करते हुए उसकी परिक्रमा करते हैं। इस मौके पर सभी एक दूसरे को होलिका दहन की शुभकामनाएं भी देते हैं। कोई अपनों को मोबाइल से मैसेज भेजता है, तो कोई सोशल मीडिया पर स्टेटस, स्टोरी आदि लगता है। नीचे कुछ बधाई संदेश हैं, जिन्हें मैसेज कर सभी को होलिका दहन की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

1.
जिस तरह होलिका हो गई थी जलकर राख
उसी तरह आपके जीवन के भी दूर हो जाएं
सारे दुख-दर्द, कष्ट और पाप
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं 2026

2.
पूर्णिमा का चांद, रंगों की डोली
चांद से उसकी, चांदनी बोली
खुशियों से भरे, आपकी झोली
मुबारक हो आपको, रंग-बिरंगी होली

3.
अच्छाई की जीत हुई है,
हार गई आज बुराई है,
देखो होलिका दहन की,
शुभ घड़ी आज आयी है,
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं 2026

आइए मिलकर हम सभी
होलिका की आग में जला दें
अपने मन की सारी बुराइयां
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं 2026

5.
गुजिया की तरह मीठी रहे आपकी बोली
खुशियों से भरी रहे आपकी झोली
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं 2026

6.
होली के इस त्यौहार पर
हमने हवा में रंग उड़ाया है।
आज कोई गम न करना
खुशियों का मौसम आया है।
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं 2026

ऊपर वाले ने फिर फरमाया है,
बेरंग हो रही जिंदगी को
रंग बिरंगी करने का वक्त आया है।
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं 2026

8.
होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
अपने अंदर को बुराई का खात्मा कर अंदर ले एक नई ऊर्जा
सफलता और कामयाबी चूमेगी आपके कदम
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं 2026

9.
इस होलिका दहन पर, आइए सभी नकारात्मकता को जला दें और आशा, प्रेम और नई शुरुआत की रोशनी को गले लगाएं
होलिका दहन के अवसर पर, आपका जीवन सकारात्मकता, अच्छे स्वास्थ्य और अनंत खुशियों से जगमगा उठे।
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं 2026

10.
होलिका जलाए बुराइयों का निशान,
हर चेहरे पर हो मुस्कान।
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं 2026

11.
गुलाल की खुशबू, पिचकारी की धार,
होली के रंगों में रंगा संसार।
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं 2026

12.
छोटी होली की हो ऐसी रौनक,
हर घर में हो खुशियों की दौड़।
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं 2026

13.
नफरत को जलाओ होलिका संग,
मिल-जुलकर मनाओ रंगों के संग।
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं 2026

14.
होलिका दहन करे सारे दुःख खत्म,
खुशियों का रंग चढ़े हरदम।
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं 2026

15.
होलिका की अग्नि करे बुराई का नाश,
छोटी होली पर मिले सबको खास एहसास।
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं 2026

Related Articles

Back to top button