खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईराजनीतिराजनीतिक

दुर्ग शहर कांग्रेस को मिली नई ऊर्जा : निकिता मिलिंद बनीं महामंत्री, धीरज बाकलीवाल ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

दुर्ग, दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने संगठन में युवा एवं ऊर्जावान नेतृत्व को बढ़ावा देते हुए नेत्री  निकिता मिलिंद को महामंत्री का महत्वपूर्ण पद सौंपा है।

नवनियुक्त महामंत्री निकिता मिलिंद ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा : “वरिष्ठ नेतृत्व का हृदय से आभार, जिन्होंने मुझे महामंत्री के रूप में संगठन की सेवा का अवसर प्रदान किया। विशेष रूप से आदरणीय धीरज बाकलीवाल जी का आभार, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया । यह पद मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन को और मजबूत करने एवं कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेती हूं।”

धीरज बाकलीवाल ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि निकिता मिलिंद जैसी ऊर्जावान एवं समर्पित नेत्री के शामिल होने से दुर्ग शहर कांग्रेस को नई दिशा और गति मिलेगी। नई टीम में सभी वर्गों और समाज के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखा गया है, ताकि पार्टी जमीनी स्तर पर और मजबूत हो सके।

यह नियुक्ति कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान का हिस्सा है, जिसमें युवा, महिला और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। निकिता मिलिंद पहले से ही महिला कांग्रेस और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं।

Related Articles

Back to top button