छत्तीसगढ़

किसानों को 10 हजार 324 करोड़, 263.17 करोड़ के 89 कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास से जिले को मिलेगी विकास की नई रफ्तार l होली से पहले किसानों को मिली बड़ी सौगात l बिलासपुर के रहंगी से मुख्यमंत्री ने किया प्रदेशभर के किसानों से वर्चुअल संवाद l सतनामी एवं आदिवासी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 50-50 लाख रूपए की घोषणा l

किसानों को 10 हजार 324 करोड़, 263.17 करोड़ के 89 कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास से जिले को मिलेगी विकास की नई रफ्तार l होली से पहले किसानों को मिली बड़ी सौगात l बिलासपुर के रहंगी से मुख्यमंत्री ने किया प्रदेशभर के किसानों से वर्चुअल संवाद l सतनामी एवं आदिवासी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 50-50 लाख रूपए की घोषणा l

बिलासपुर, 28 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बिल्हा विकासखण्ड के रहंगी में कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आयोजित आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन में बटन दबाकर प्रदेश के 25.28 लाख किसानों के खाते में 10 हजार 324 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का अंतरण किया। इनमें बिलासपुर जिले के 1 लाख 25 हजार 352 किसान शामिल है जिनके खाते में 494.38 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री ने जिले के विकास को नई गति देते हुए 15.99 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 7 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 247.18 करोड़ की लागत के 82 विकास कार्याें का शिलान्यास किया। पूर्ण हुए विकास कार्यों के लोकार्पण से क्षेत्रवासियों को तत्काल लाभ मिलेगा। साथ ही विकास कार्यों का शिलान्यास कर मुख्यमंत्री ने भविष्य की विकास योजनाओं की मजबूत नींव रखी। मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का खुमरी और नांगर भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में ‘कृषक उन्नति योजना का वरदान, छत्तीसगढ़ का हर किसान धनवान’ थीम पर आधारित वीडियो का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज का दिन किसान भाइयों के सम्मान का दिन है। प्रदेश के 25 लाख 28 हजार से अधिक किसानों ने धान बेचा है। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से आज 10 हजार करोड़ से अधिक की राशि किसानों के खाते में अंतरित की गई है। किसान भाई होली का त्योहार अच्छे से मनाएं इसलिए होली के पूर्व यह राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार किसानों को बारदाने की कोई समस्या नहीं हुई, किसानों के खाते में राशि भी समय पर पहुंची है। हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है, हमारी सरकार ने किसानों की चिंता करते हुए उनके लिए प्रगतिशील योजनाएं लाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने शून्य प्रतिशत ब्याज दर में किसानों को ऋण लेने की सुविधा प्रदान की है। आज लाखों किसान क्रेडिट कार्ड का फायदा उठा रहे हैं। हमारी सरकार प्रदेश के किसानों को धान की सर्वाधिक कीमत दे रहे हैं ऐसी व्यवस्था कहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में भी राशि अंतरित की जा रही है। खाद में सब्सिडी, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार सहित किसानों की समृद्धि के लिए हर स्तर पर काम किया जा रहा है। सहकारिता का विस्तार करते हुए इसे लाभकारी बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों को 6000 रुपए सम्मान निधि की राशि प्रदान की जा रही है। इस वर्ष के बजट में 13 हजार करोड़ से अधिक की राशि कृषि के लिए रखा गया है यह किसानों के प्रति प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता को दर्शाता है। किसानों को खेतों में पर्याप्त पानी मिले इसलिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नक्सलवाद बस्तर क्षेत्र से समाप्ति की ओर है और इस दिशा में हम सफल हो रहे हैं। निश्चित रूप से प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का संकल्प पूरा होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संसाधनों से परिपूर्ण वाला राज्य है। हमारी सरकार खनिजों का दोहन कर राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन की भी अपार संभावनाएं हैं। राज्य में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए एनडीडीबी से समझौता किया गया है और अब छत्तीसगढ़ में भी दुग्ध की क्रांति आने वाली है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभी गारंटी को पूरा करने के लिए पूरी तत्परता से कार्य किया है। विगत दो वर्ष के कार्यकाल में अधिकांश वादों को पूरा कर लिया गया है। राज्य में सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 18 लाख गरीब परिवारों को आवास स्वीकृत किया गया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया गया है। प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए ई ऑफिस का संचालन किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button