आदतन शराब कोचिये पर रतनपुर पुलिस की कार्यवाही।

आदतन शराब कोचिये पर रतनपुर पुलिस की कार्यवाही।
बिलासपुर l कोटा थाना की जबरदस्त कार्यवाही, शराब कोचिये से 110 पाव देशी प्लेन शराब कुल 19.800 लीटर कीमती 8800 रूपये व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को किया जप्त। शराब कोचिये पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा जेल।
गिरफ्तार आरोपी – संदीप कश्यप पिता सियाराम कश्यप उम्र 34 वर्ष निवासी हरनमुड़ी थाना पाली जिला कोरबा छ.ग.,
अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा सुश्री नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में शराब कोचियों के विरूद्ध रेड कार्यवाही करने दिनाँक 26/02/2026 को टीम रवाना हुइ थी, तभी मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम जाली की ओर एक व्यक्ति भारी मात्रा में अपने मोटरसायकल में देशी शराब लेकर जा रहा है कि सुचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम जाली मेनरोड में रेड कार्यवाही कर आरोपी संदीप कश्यप निवासी हरनमुड़ी थाना पाली के कब्जे से 110 पाव देशी प्लेन शराब कुल 19.800 लीटर कीमती 8800 रूपये व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, प्रउपुअ. आकाश चौधरी, प्र.आर. कौशल खूटे, आरक्षक बिजेन्द्र रात्रे, संजय यादव का विशेष योगदान रहा।


