राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश दास मिश्रा के सानिध्य में संगठन के मजबूती हेतु विशेष बैठक का आयोजन, पदाधिकारी गण बढ़ चढ़कर हिस्सा लिये

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश दास मिश्रा के सानिध्य में संगठन के मजबूती हेतु विशेष बैठक का आयोजन, पदाधिकारी गण बढ़ चढ़कर हिस्सा लिये
नरेंद्र मोदी विचार मंच और सभी 28 अनुसांगिक संगठनों की बैठक कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना में आयोजित की गई जिसमें संगठन के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम , नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश दास मिश्रा ने के द्वारा संगठन की रचनात्मक गतिविधियों के बारे में समीक्षा की गई आगे आने वाले कार्यों के भी समीक्षा की गई बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक स्तर पर मजबूती प्रदान करना नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रणेता देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी की सौर ऊर्जा के बारे में लोगों को जानकारी देना सौर ऊर्जा के उपयोग और उसके फायदे बताने के लिए एक जूम मीटिंग आयोजित की गई थी जिसमें फार्मर काउंसिल आफ भारत के लोग दिल्ली से सभी संभावित जानकारियां प्रदान करते रहे नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा केंद्र शासन से दी जाने वाली सब्सिडी की जानकारी 1 किलोवाट 2 किलोवाट और 3 किलो वाट के सौर ऊर्जा प्लांट की उपलब्धता अनुदान की राशि और क्वालिटी प्रोडक्ट की पहचान के बारे में विशेष गुणवत्ता के उपकरण लगाने के बारे में जानकारी प्रदान की गई सौर ऊर्जा के बारे में तीनों प्रकार की गतिविधियां जिसमें व्यक्तिगत मकान पर उपलब्ध सौर ऊर्जा कारखाने लगाना सामूहिक एवं सामुदायिक व्यवसाय के स्तर पर सौर ऊर्जा प्लांट लगाना जिसमें सरकार के द्वारा कोई सब्सिडी या अनुदान नहीं प्राप्त हो रहा है सब्सिडी प्लांट पर 5 साल के इंश्योरेंस की जानकारी के साथ-साथ यदि व्यावसायिक स्तर पर सौर ऊर्जा प्लांट कोई इंडस्ट्री या कारखाना या सामुद्रिक संस्थान लगाना चाहता है ऐसी स्थिति में उसे पिछले 5 से 6 महीने के एवरेज बिल के आधार पर लगातार 5 साल जो बिजली का बिल आता है वह सोलर कंपनी को देना है और सोलर कंपनी सर्वे के बाद 25 साल की वारंटी देते हुए कारखाना लगा सकेगी किसी इंडस्ट्री या सामुदायिक संस्थान को इसके लिए केवल मंथली बिजली का बिल देना है जो पहले से देते आए हैं 5 साल के बाद उनकी बिजली आत्मनिर्भर हो जाएगी इसी प्रकार किसानों को सिंचाई के लिए प्राप्त कनेक्शन के बारे में भी जानकारी दी गई सरकारी संस्थानों में स्कूलों में विद्यालयों में यदि सोलर प्लांट लगाए जाते हैं तो ऐसी स्थिति में शनिवार और रविवार को छुट्टी के दिन जो बिजली पैदा होगी उसे सरकार को प्रदान किया जा सकता है जिसका मूल्य भी सरकार के द्वारा निर्धारित किया जा चुका है व्यावसायिक स्तर पर भी कार्य करने के लिए लोगों को प्रशिक्षण देने की योजना है जिससे लोगों को सोलर प्लांट की मरम्मत करना रखरखाव करना जैसे छोटे-मोटे रोजगार के साधन भी उपलब्ध हो सकेंगे इस मीटिंग में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव दास जी साहू के नेतृत्व में विभिन्न प्रकोष्ठों के लोग जानकारी प्राप्त किया और संगठन के प्रमुख गणमान्य प्रदेश महामंत्री मुकेश बुरड़, प्रदेश मीडिया प्रभारी किशोर साहू ,डॉ अमीन खान प्रदेश महासचिव मुस्लिम मंच , प्रदेश उपाध्यक्ष शिव वर्मा , प्रदेश सचिव जगन्नाथ देवांगन , बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष गोपी साहू , रायपुर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा अंजली आलोक दुबे , जिला महामंत्री एवं पुर्व सरपंच तखत राम साहू , जिला प्रवक्ता प्रवीण कुमार प्रचंडे , तहसील अध्यक्ष तिल्दा नेवरा मोहन साहू , तहसील अध्यक्ष खरोरा ओमप्रकाश साहू, तहसील अध्यक्ष मुस्लिम मंच शब्बीर अहमद, तहसील उपाध्यक्ष पंडित संतोष जोशी, तहसील महामंत्री एवं पुर्व सरपंच जुड़ावन साहू ,तहसील महामंत्री गोविंद राम कुंवर दादर साहू , लखना परिक्षेत्र अध्यक्ष याद राम साहू , सुहेला से राजू शर्मा , बेमता से ग्राम अध्यक्ष भरत साहू , सहित पुरा प्रदेश के कोने कोने से संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।




