छत्तीसगढ़

पीएम-आशा योजना के तहत किसानों का पंजीयन 28 फरवरी 2026 तक

पीएम-आशा योजना के तहत किसानों का पंजीयन 28 फरवरी 2026 तक

कवर्धा, 18 फरवरी 2026। जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) योजना के अंतर्गत प्राइस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) में किसानों का पंजीयन एकीकृत किसान पोर्टल पर किया जा रहा है। योजनांतर्गत खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली एवं सोयाबीन तथा रबी विपणन वर्ष 2026-27 में चना, मसूर एवं सरसों फसल की बुवाई करने वाले कृषकों का पंजीयन 01 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक निर्धारित है। कृषक अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के माध्यम से संबंधित सेवा सहकारी समिति में आवेदन पत्र के साथ ऋण पुस्तिका, बी-1, पी-2, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति जमा कर पंजीयन करा सकते हैं। योजना अंतर्गत शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर जिले के लिए चिन्हांकित केंद्रीय एजेंसी भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ मर्यादित (नेफेड) द्वारा पंजीकृत कृषकों की फसलों का उपार्जन किया जाएगा। भारत सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (प्रति क्विंटल) इस प्रकार है- अरहर 8000, मूंग 8768, उड़द 7800, मूंगफली 7263, सोयाबीन 5328, चना 5875, मसूर 7000 एवं सरसों 6500 रूपए है।

जिले में उपार्जन एवं भंडारण के लिए विकासखण्डवार उपार्जन केंद्र

विकासखण्ड कवर्धा-प्राथमिक सेवा सहकारी समिति बिरकोना, रेंगाखार खुर्द, नेवारी, बम्हनी, इंदौरी, रबेली, मरका, कोको-बानो पिपरिया, दशरंगपुर, मैनपुरी, धरमपुरा, खपरी तथा नवीन कृषि उपज मंडी तालपुर (संलग्न भंडारण केंद्र, छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउस कबीरधाम)।
विकासखण्ड बोड़ला-प्राथमिक सेवा सहकारी समिति तरेगांव मैदान, झलमला, बैजलपुर, राजानवागांव, महराजपुर, लालपुरकला, खड़ौदाखुर्द, सारंगपुरकला, पोड़ी, हरिनछपरा, बोड़ला, चिल्फी, खैरबनाखुर्द, खैरबनाकला महा, तरेगांव जंगल, रेंगाखार जंगल (संलग्न भंडारण केंद्र छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउस कबीरधाम)।
विकासखण्ड पंडरिया-प्राथमिक सेवा सहकारी समिति पांडातराई, मोहगांव, करपीगोदान, कुआमालगी, दामापुर, रूसे, कुम्ही, पेन्डीकला, बोड़तराखुर्द, कामठी, कापादाह (बाघामुड़ा), दुल्लापुर, पंडरिया, दशरंगपुर, कुण्डा, महली, कुकदुर, कोदवागोदान तथा कृषि उपज मंडी पंडरिया (संलग्न भंडारण केंद्र सीजीएसडब्ल्यूसी पंडरिया)।
विकासखण्ड सहसपुर लोहारा-प्राथमिक सेवा सहकारी समिति सहसपुर लोहारा, बचेड़ी, गोछिया, धरमगढ़, रणवीरपुर, रणजीतपुर, बिड़ोरा, बड़ौदाकला, राम्हेपुरखुर्द, बीरनपुर कला, बाजार चारभाठा, रामपुर-ठाठापुर, बिरेन्द्रनगर, सूरजपुरा जंगल (संलग्न भंडारण केंद्र छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउस बिरनपुर लोहारा)।

सोमवार से शुक्रवार तक होगा फसल उपार्जन

फसल उपार्जन कार्य सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा। खरीफ फसलों की खरीदी निर्धारित सीमा के अनुसार की जाएगी। अरहर, मूंग एवं उड़द 3.00 क्विंटल प्रति एकड़, मूंगफली 7.00 क्विंटल प्रति एकड़ तथा सोयाबीन 5.00 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर पंजीयन कराकर शासन द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ उठाएं।

Related Articles

Back to top button