ट्रेन में मोबाइल नेटवर्क क्यों हो जाता है कमजोर? समझदार लोग भी नहीं जानते होंगे वजह

भारत में आपको बहुत ही कम लोग ऐसे मिलेंगे जो यह कह सकते हैं कि उन्होंने कभी ट्रेन में सफर नहीं किया है वरना लगभग हर किसी ने कभी न कभी ट्रेन में सफर तो किया ही होता है। भारत में ट्रेन से सफर करने वाले लोगों की आबादी बहुत है। वहीं दूर का सफर होता है तो लोग सबसे पहले ट्रेन का ही विकल्प देखते हैं। आपने भी कई बार ट्रेन में सफर तो किया होगी है। आपने जितनी बार भी ट्रेन से सफर किया होगा, आपने एक चीज तो नोटिस की होगी। ट्रेन में सफर करते हुए मोबाइल का नेटवर्क काफी कमजोर हो जाता है। फोन पर बात करना मुश्किल हो जाता है। वहीं नेट चलाने की कोशिश करो तो कहीं नेट सही से चलता है तो कहीं बिल्कुल भी नहीं चलता है। यह सब नेटवर्क कमजोर होने की वजह से ही होता है। लेकिन ऐसा क्यों होता है
ट्रेन में मोबाइल नेटवर्क कमजोर क्यों होता है?
हम लोग जब ट्रेन में बैठते हैं तो फोन का नेटवर्क अच्छे से काम करता है। ट्रेन के चालू होने पर भी नेटवर्क ठीक-ठाक चलता है मगर जैस ही ट्रेन एक रफ्तार पकड़ लेती है, मोबाइल नेटवर्क कमजोर हो जाता है। ऐसा क्यों होता है? आइए हम आपको बताते हैं। इसके पीछे का पहला कारण तो यही होता है कि ट्रेन लगातार चलती रहती है और उसकी स्पीड भी ज्यादा रहती है। ऐसे में फोन का नेटवर्क जल्दी-जल्दी बदलता है। इस कारण फोन का नेटवर्क कमजोर हो जाता है।
इसके अलावा एक दूसरा कारण यह भी है कि ट्रेन अलग-अलग गांव, जंगली इलाकों और पहाड़ी इलाकों से होकर गुजरती है। उन इलाकों में ज्यादा टावर नहीं होते हैं और इस वजह से सिग्नल कमजोर हो जाता है। इसके अलावा एक अन्य कारण और है और वो कारण खुद ट्रेन है। दरअसल ट्रेन का पूरा स्ट्रक्चर मेटल का होता है जो रेडियो सिग्नल को काफी हद तक ब्लॉक करता है। इस कारण ट्रेन में सिग्नल ड्रॉप हो जाते हैं
इंटरनेट क्यों धीमा हो जाता है?
आपने यह भी नोटिस किया होगा कि फोन में नेटवर्क पूरा दिखाता है मगर नेट सही से नहीं चलता है। आइए आपको इसका भी कारण बताते हैं। इसके पीछे का कारण ट्रेन में सवार लोग होते हैं। दरअसल ट्रेन में बहुत सारे लोग होते हैं और अधिकतर लोग फोन में नेट यूज कर रहे होते हैं। इस वजह से टावर पर लोड पड़ता है और नेट की स्पीड कम हो जाती है।
नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और सबका संदेश डॉट कॉम इनकी पुष्टी नहीं करता है।




