कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई थाना कवर्धा क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में दो महिला सट्टेबाज गिरफ्तार

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई थाना कवर्धा क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में दो महिला सट्टेबाज गिरफ्तार
- थाना कवर्धा क्षेत्र में सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई
- दो अलग-अलग मामलों में दो महिला सट्टेबाज गिरफ्तार
- व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए खाईवाली कर सट्टा संचालन का खुलासा
- सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी
- अवैध धंधे तत्काल बंद करें, अन्यथा कबीरधाम पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई तय
कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के नेतृत्व में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम पुष्पेन्द्र बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम अमित पटेल के मार्गदर्शन में की गई।
प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कवर्धा डीएसपी आशीष शुक्ला एवं डीएसपी कृष्ण चंद्राकर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कवर्धा निरीक्षक योगेश कश्यप एवं साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक महेश प्रधान के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
पहली कार्रवाई में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर वार्ड क्रमांक 01 शिवाजी कॉलोनी कवर्धा में नंदनी उर्फ नीलू गुप्ता पति विक्रम गुप्ता उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 01 शिवाजी कॉलोनी कवर्धा को अपने घर के सामने अवैध रूप से अंकों पर सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से सट्टा-पट्टी, नगद रकम एवं पेन जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
दूसरी कार्रवाई में वार्ड क्रमांक 05 लोहाराना का दीवारपारा कवर्धा निवासी पूजा बांधेकर पत्नी संदीप बांधेकर उम्र 28 वर्ष को अलग प्रकरण में सट्टा गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कार्रवाई की गई। आरोपी के विरुद्ध पृथक से अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।
जांच में यह तथ्य सामने आया है कि दोनों महिला आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर विभिन्न ग्रुपों के माध्यम से अलग-अलग खाईवाली करते हुए सट्टा संचालित कर रही थीं। इनके माध्यम से सट्टा खेलने एवं खिलाने वाले अन्य व्यक्तियों के नाम भी प्रकाश में आए हैं, जिनकी पतासाजी की जा रही है। शीघ्र ही संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों को यह स्पष्ट संदेश देना चाहती है कि जिले में सट्टा-जुआ, ऑनलाइन सट्टेबाजी एवं किसी भी प्रकार के अवैध धंधे को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। इस प्रकार के कृत्यों में संलिप्त व्यक्ति स्वयं अपने अवैध धंधे तत्काल बंद करें, अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है।
कबीरधाम पुलिस जनता की सुरक्षा और विश्वास के लिए प्रतिबद्ध है। अवैध गतिविधियों की सूचना देने वाले नागरिकों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
इस कार्यवाही में थाना कोतवाली से उप निरीक्षक शालिनी वर्मा, सहायक उप निरीक्षक राजकुमार चंद्रवंशी एवं उप निरीक्षक विनोद खांडे सहायक उप निरीक्षक चंद्रकांत तिवारी सहायक उप निरीक्षक संजीव तिवारी प्रधान आरक्षक वैभव सिंह कलचुरी आरक्षक लेखा चंद्रवंशी नारायण पटेल नेमसिंह संदीप शुक्ल अमित ठाकुर वारिस खान विजय शर्मा शिवाकांत अजय वैष्णव हीरेंद्र साहू धर्मेंद्र मरावी महिला आरक्षक दीपा राय पुष्पा चंद्रवंशी इंद्राणी साहू कविता निषादआरक्षक का विशेष योगदान रहा।

