कांग्रेस के इस पूर्व सीएम को शुभ मानते हैं बीजेपी नेता, ओपी चौधरी ने कहा- हम चाहते हैं इनके पैर असम में भी पड़े

रायपुर: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी की ड्यूटी असम विधानसभा चुनाव में चली है। ओपी चौधरी ने कहा कि हम सब बीजेपी के साधारण कार्यकर्ता हैं। मेरी, डेप्युटी सीएम अरुण साव और केंद्रीय मंत्री तोखन साहू की असम विधानसभा चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है। हम वहां आम कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक नेता को 8 से 10 विधानसभा सीट की जिम्मेदारी दी गई है।
जीत का किया दावा
ने कहा कि असम ही नहीं आने वाले समय में जिन राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। उन सभी जगहों पर बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि देश की जनता यह समझ चुकी है कि विकास कौन सी पार्टी कर सकती है।मंत्री ओपी चौधरी ने कहा, “सब कार्यकर्ता के रूप में काम करते हैं, अभी असम में चुनाव होने वाले हैं इसलिए अरुण साव, मेरी और सभी नेताओं की ड्यूटी लगी है। वहां हम कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं, पूरी शिद्दत के साथ परिश्रम कर रहे हैं। निश्चित रूप से अभी जितने राज्यों में चुनाव होने है चाहे बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडू की बात हो इन सभी जगहों पर भाजपा की जीत होगी।
भूपेश बघेल पर हमला
ओपी चौधरी ने कहा कि-“हम तो चाहते हैं कि के भी पांव असम में पड़े क्योंकि उनके पांव जहां पड़ते हैं वहां कांग्रेस का सफाया हो जाता है।” उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश हो या फिर पंजाब या असम भूपेश बगेल के कदम जहां भी पड़ते हैं वहां बीजेपी को फायदा होता है।
कांग्रेस ने भूपेश बघेल को दी है जिम्मेदारी
असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस ने भूपेश बघेल के साथ डीके शिवकुमार और बंधु तर्की को असम चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। बता दें कि भूपेश बघेल अभी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हैं। कांग्रेस ने उन्हें पंजाब का प्रभार दिया है। इसके साथ छत्तीसगढ़ में भी एक्टिव हैं


