देश दुनिया

महाशिवरात्रि पर पटना में दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग: चाय पीने आए दो युवक घायल, CCTV खंगाल रही पुलिस

पटना: बिहार की राजधानी पटना में आज महाशिवरात्रि की धूम है। सुबह से ही शिव मंदिर के आगे श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। इसी बीच आज रविवार 15 फरवरी को बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी। इसमें दो युवकों को गोली लगी और वो घायल हो गए। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

चाय पीने आए दो युवकों को बदमाशों ने बनाया निशाना

घटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी चौक के पास हुई। मिली जानकारी के अनुसार, पिंटू कुमार और बिट्टू कुमार नामक दो दोस्त अपनी स्कार्पियो गाड़ी से शिवाजी चौक के पास चाय पीने रुके थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और बिना कुछ सोचे-समझे अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही दोनों युवक लहूलुहान होकर गिर पड़े। अचानक हुई इस गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाने की पुलिस और सदर एसडीपीओ-2 दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है।बाइक से 2 अपराधी आए थे। उन्होंने चाय पीने के लिए रुके दो दोस्त पिंटू कुमार और बिट्टू कुमार पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वे दोनों घायल हो गए। दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आपसी रंजिश का शक: DSP

सदर डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। प्राथमिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी बारीकी से तफ्तीश कर रही है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाने की पुलिस और सदर एसडीपीओ-2 दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है।

आपसी रंजिश का शक: DSP

सदर डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। प्राथमिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी बारीकी से तफ्तीश कर रही है।

Related Articles

Back to top button