हर मौसम में चलेगा ये बिज़नेस, सिर्फ 8 हजार से शुरू करें कारोबार, 50 हजार तक की आमदनी संभव!

अमेठी. बेहतर जीवन यापन के लिए रोजगार नितांत आवश्यक है, लेकिन यदि हम अपना खुद का रोजगार घर बैठे शुरू करें, तो इसमें केवल फायदा ही फायदा हो सकता है. ऐसे में आज हम आपको ऐसे व्यवसाय के बारे में बता रहे हैं, जो साल भर आपके लिए कमाई का जरिया बन सकते हैं. गर्मी हो, जाड़ा हो या बरसात, यह व्यवसाय कभी भी बंद नहीं होंगा खास बात यह है यदि कुछ दिनों तक मेहनत कर आप बाद में घर बैठें नोट छापेंगे. दरअसल, हम जिस व्यवसाय की बात कर रहें है वह व्यवसाय है देसी मसालें का. बिजनेस एक्सपर्ट के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट और व्यवसाय आजकल बहुत सफल है. मसालें का इस्तेमाल हर घर और हमारे दैनिक जीवन में होता है. इसे घर पर ही तैयार किया जा सकता है. मसाला बनाने के लिए हम घर कें किचन में मौजूद कुछ सामग्री का इस्तेमाल कर सकतें है.इसमें सूखा मिर्चा, साबुत जीरा, हल्दी, धनिया, सूखी लाल मिर्च, काली मिर्च, दालचीनी, इलायची, लौंग, और सरसों के बीज को शामिल किया जा सकता है. इससे हम तरह तरह के मसालें देसी तरीके से तैयार कर सकतें है. 100 से 200 रुपए प्रति किलो तक आसानी से बेचा जा सकता है, जिससे से 30 – से 50 हजार रुपए की आमदनी संभव है मसालें बनानें के लिए उपयोग होनें वालें कच्चे सामान मे एक बार में लगभग 7 से 8 हजार रुपए खर्च आता है लेकिन कमाई अच्छी है. बिजनेस एक्सपर्ट और अधिकारी संजय यादव बतातें है की मसाला हर घर की दैनिक जरूरत है ऐसे मे फूड प्रोसेसिंग उद्योग मे इसें शामिल किया गया है. इसके लिए समय-समय पर इस उद्यम को स्थापित करनें के लिए लोगों को प्रशिक्षण प्रदान कर बेहतर विकल्प दिया जाता है. उन्होनें कहा कि किसी उद्यमी को आर्थिक समस्या ना हो इसकें लिए उसें 35 प्रतिशत तक का अनुदान भी मसाला उद्योग उन्नयन और निवेश के लिए दिया जाता है. अमेठी में कई उद्यमी आज इस व्यवसाय में सफल भी हैंव्यवसाय शुरू करनें से पहले उद्यमी को अपना आवेदन करना होगा जिसमें उसकी उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 45 वर्ष होनी चाहिए. उसे अपना आधार कार्ड पैन कार्ड बैंक पासबुक मोबाइल नंबर और अपने व्यवसाय की प्रोजेक्ट रिपोर्ट विभाग को देने होगी. इसके बाद उसका आवेदन जांच कर उसे लाभ दिया जाएगा.



