अपराधखास खबरदुर्ग भिलाईदेश दुनियास्वास्थ्य/ शिक्षा

दुर्ग जिले में प्रतिबंधित गुटखा एवं तंबाकू उत्पादों के खिलाफ खाद्य एवं औषधि विभाग का सघन अभियान तेज।

दुर्ग : कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश पर और CMHO डॉ. मनोज दानी के मार्गदर्शन में चल रहे अभियान के तहत पाटन नगर पंचायत में स्कूलों के आसपास पान ठेलों का निरीक्षण किया गया। जांच में कोई जर्दायुक्त गुटखा नहीं मिला। विभाग के अनुसार, गुटखा/तंबाकू से कैंसर, हृदय रोग और श्वसन संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता है। छत्तीसगढ़ में इन उत्पादों की बिक्री, भंडारण एवं परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध है। अभियान में दुकानदारों-उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है, तंबाकू मुक्त जीवन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किये गए है । उन्होंने आमजन से अपील की है कि खुद इन उत्पादों से दूर रहें, दूसरों को जागरूक करें और अवैध बिक्री/भंडारण की सूचना दें। यह अभियान युवाओं और सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Back to top button