Crimeअजब गजबअपराधकवर्धाखास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईधर्म/समाजराजनीतिराजनीतिकसमाज/संस्कृति

भिलाई में युवा संवाद : बजट और धर्मांतरण पर खुली चर्चा

दुर्ग जिले में आज युवाओं के लिए खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक निजी कॉलेज में बजट युवा संवादकार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें पंडरिया विधायक भावना बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस मौके पर युवाओं को केंद्र के बजट और धर्मांतरण जैसे गंभीर मुद्दों पर खुलकर बातचीत हुई।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, शंकराचार्य इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर आईपी मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट युवाओं के लिए नई दिशा और नई ऊर्जा लेकर आया है। यह बजट शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत करेगा।

उन्होंने धर्मांतरण के मुद्दे को बहुत गंभीर बताते हुए कहा कि ट्राइबल बेल्ट में रहने वाली विधायक होने के नाते वे इस समस्या से अच्छी तरह वाकिफ हैं। जानकारी के अभाव में लालच और ब्रेनवॉश देकर लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।

विधायक ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार जल्द ही इस पर कड़ा कानून लाने जा रही है। साथ ही समाज को भी जागरूक होने की जरूरत है ताकि कोई भी व्यक्ति गुमराह न हो सके।

Related Articles

Back to top button