छत्तीसगढ़
अवैध नशे के कारोबार, अवैध हथियार के अंतर्राज्य गिरोह के विरुद्ध कार्यवाही l

अवैध नशे के कारोबार, अवैध हथियार के अंतर्राज्य गिरोह के विरुद्ध कार्यवाही l
बिलासपुर l विशेष टीम गठित कर मिनीबस्ती क्षेत्र में की गई थी रेड एवं सघन चेकिंग कार्यवाही l पिस्टल, कारतूस, मैग्जीन एवं प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जप्त l आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही l
गिरफ्तार आरोपी —
स्वराज कुर्रे पिता स्व. छन्नु कुर्रे, उम्र 20 वर्ष, निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा, थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर
धीरेन्द्र सिंह तोमर पिता सरनाम सिंह तोमर, उम्र 37 वर्ष, निवासी बी-84 क्रिस्टल आईडियल सिटी अवधपुरी, थाना अवधपुरी, जिला भोपाल (म.प्र.)
जप्त मशरूका—
प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाइट्राजेपाम लगभग 1100 नग
दो नग ऑटोमेटिक पिस्टल
20 नग जिंदा कारतूस 04 नग मैग्जीन
एक नग धारदार लोहे का चाकू
एक नग जुपीटर स्कूटी क्रमांक CG-10-CA-8764

