छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने CGMSC बैठक संपन्न, सख्त निर्देश, दवाइयों की कमी पर होगी, हेरा फेरी पर कार्यवाही l

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने CGMSC बैठक संपन्न, सख्त निर्देश, दवाइयों की कमी पर होगी, हेरा फेरी पर कार्यवाही l

बिलासपुर/रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने CGMSC बैठक में दिए सख्त निर्देश, दवाइयों की कमी नहीं होगी l स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉरपोरेशन (CGMSC) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में शामिल हुए। बैठक में राज्य में दवाइयों, मेडिकल उपकरणों और स्वास्थ्य अधोसंरचना से जुड़े विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई।
स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में राज्य में अति आवश्यक दवाइयों की कमी नहीं होनी चाहिए और समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण दवाइयां समय पर मिलना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
दवा आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व पारदर्शी बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता, स्टॉक और एक्सपायरी की रीयल-टाइम जानकारी के लिए लाइव ट्रैकिंग सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिए। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में दवाइयों की उपलब्धता और मांग–आपूर्ति के बेहतर समन्वय पर भी विशेष जोर दिया गया।

Related Articles

Back to top button