देश दुनिया

तालाब की दीवार के सहारे कचरा डालने से लगे गंदगी के ढेर, दूषित हो रहा रियासतकालीन गुयला तालाब का पानी

इस वर्ष क्षेत्र में हुई झमाझम बरसात के पानी की आवक से महमदपुर ग्राम पंचायत का रियासतकालीन 12 फीट भराव क्षमता वाला गुयला तालाब लबालब भर गया था और इस समय भी करीब 7 फीट के लगभग पानी भरा हुआ है, जो कस्बे के पास स्थित होने के कारण प्राकृतिक नजारे के सौंदर्य के साथ पानी में जीव जंतुओं के कलरव करने से कस्बे की सुंदरता को निखार रहा है। वहीं दूसरी और इस तालाब से ग्रामीणों के हजारों से ज्यादा निजी एवं आवारा घुमंतू जानवरों के लिए हमेशा पेयजल की सुविधा उपलब्ध रहती है।

वहीं दूसरी और ग्रामीण प्राकृतिक जल स्रोत रियासतकालीन तालाब में भरे हुए पानी की स्वच्छता को बनाए रखने की ओर ध्यान देना तो दूर की बात, लेकिन आसपास की स्थानीय कॉलोनियों के लोगों द्वारा तालाब की दीवार के सहारे शिव मंदिर एवं कुएं के आसपास कचरा डाल रहे हैं जिससे गंदगी के ढेर लगने लगे हैं। इससे तालाब का पानी दूषित हो रहा है

Related Articles

Back to top button