छत्तीसगढ़

रायपुर के अग्रसेन धाम में 16 से 18 जनवरी 2026 तक आयोजित वेस्ट जोन अस्मिता खेलो इंडिया योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के 8 विभिन्न राज्यों से आई महिला प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने कौशल और योगासन प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

  18 जनवरी 2026 | स्थान: रायपुर, छत्तीसगढ़

रायपुर के अग्रसेन धाम में 16 से 18 जनवरी 2026 तक आयोजित वेस्ट जोन अस्मिता खेलो इंडिया योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के 8 विभिन्न राज्यों से आई महिला प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने कौशल और योगासन प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

ग्राम रानीतराई निवासी श्री हितेश कुमार तिवारी का चयन इस प्रतियोगिता में टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में किया गया, जहां उन्होंने चीफ जज की भूमिका निभाते हुए निष्पक्ष एवं कुशलतापूर्वक अपनी सेवाएं प्रदान कीं। उनके मार्गदर्शन में प्रतियोगिता की तकनीकी प्रक्रियाएं सुचारू रूप से संपन्न हुईं, जिससे आयोजन की गरिमा और पारदर्शिता और भी सुदृढ़ हुई।

इस अवसर पर श्री हितेश कुमार तिवारी ने अपनी इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री गोस्वामी जयंत भारती जी, सचिव डॉ. मेजर सिंह, कोषाध्यक्ष श्री भोजेन्द्र साहू जी एवं सभी सम्माननीय सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

आयोजकों ने भी श्री तिवारी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके अनुभव और समर्पण से प्रतियोगिता का स्तर और भी ऊंचा हुआ है। यह आयोजन महिला प्रतिभागियों के लिए योगासन खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का एक सशक्त मंच सिद्ध हुआ।

Related Articles

Back to top button