5रु का खर्चा.. 7 दिन में गायब होंगी झाइयां! दशमेश राव का देसी जुगाड़, घर बैठे पाएं पार्लर वाली जवां त्वचा

कई लोगों के चेहरे पर झाइयां दिखने लगती हैं। इनकी वजह से चेहरा काला नजर आता है। अगर आप इस स्थिति का सामना कर रहे हैं, तो किसी दवाई या लोशन की जरूरत नहीं है। आप एक बहुत ही बेहतरीन घरेलू नुस्खे की मदद ले सकते हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं। आमतौर पर चेहरे पर दिखने वाले बुढ़ापे के निशानों को लोग छिपाने की कोशिश करते हैं। मगर अच्छी तरह से समझा जाए, तो बुढ़ापा कोई गलत चीज नहीं बल्कि हम सभी के जीवन की सच्चाई है। जो भी इस दुनिया में आया है, उसे जीवन के हर मोड़ का सामना करना ही होगा। इन्हें छिपाने की कोशिश करना भी बेकार होता है। असल में बुढ़ापा इंसान के अनुभव को दिखता है। इससे पता चलता है कि व्यक्ति अपने जिंदगी में कितने अनुभवों के साथ आगे बढ़ रहा है। खैर, ये बाते सिर्फ तब तक अच्छी लगती हैं। जब तक ये बुढ़ापा या इसकी निशानियां हम सभी में ही परेशान करना शुरू नहीं कर रहे हैं। अगर किसी व्यक्ति की उम्र काम है, लेकिन उसके चेहरे पर बुढ़ापे की निशानियां नजर आ रही हैं, तो ये पूरी तरह से परेशानी का ही सबब है।
- खराब लाइफस्टाइल
- सूरज की हानिकारक किरणें
- प्रदूषण
- जेनेटिक्स
- कुछ बीमारियां
इसके अलावा भी कई कारण हैं, लेकिन ये सबसे कॉमन हैं। अब सवाल उठता है कि इस स्थिति से कैसे बचा जाए और आमतौर पर इससे बचाव के लिए आप क्या करते हैं?
चेहरे पर बुढ़ापे के निशान जैसे कि झुर्रियां और झाइयां जैसी समस्याओं के लिए हम सभी प्रोडक्ट्स और पार्लर ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इन चीजों से कोई खास अंतर नजर नहीं आता है। अगर आप इस स्थिति का सामना कर रहे हैं, तो कोई बात नहीं है। आपको निराश या हताश नहीं होना है।
इस आर्टिकल में हम आपको एक बहुत ही बेहतरीन घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे। इस नुस्खे के बारे में जानकारी कंटेंट क्रिएटर दशमेश राव ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में दी है। आइए अब नुस्खे के बारे में जान लेते हैं।
- आलू
- एलोवेरा जेल
- विटामिन ई कैप्सूल
- हल्दी
- इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको कुछ नहीं करना है। बस एक छोटा आलू ले लें। इसे छीलकर छोटे टुकड़ों में काटें और मिक्सी में डाल लें। अब आपको मिक्सी में पानी डालकर इसे पीस लेना है। अब आपको इस आलू के रस को छानक लेना है। और कुछ देर के लिए ऐसे ही कटोरी में रखे रहने दें।
इसके बाद कटोरी में नीचे की तरफ सफेद रंग का स्टार्च इकट्ठा हो जाएगा। इस स्टार्च को अलग कर लें और इसमें एलोवेरा जेल, और हल्दी को मिला लें। इन सभी चीजों को मिलाएं और आपका नुस्खा बनकर तैयार है।



