मुंगेली
गौ सेवकों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त, प्रशासन ने दिया आश्वासन..

गौ सेवकों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त, प्रशासन ने दिया आश्वासन..
मुंगेली गौ सेवकों ने गौ माता पर हो रहे अत्याचार और एक्सीडेंट जैसे समस्याओं के समाधान के लिए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू किया था। गौ सेवकों की मांग थी कि गौशाला में एम्बुलेंस की सुविधा, 24 घंटे डॉक्टर की व्यवस्था, और सर्वसुविधा युक्त गौ शाला की व्यवस्था की जाए।

24 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी जब प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली, भूख हड़ताल पर बैठे गौ सेवकों की हालत गंभीर होते देख प्रशासनिक अधिकारी और डॉक्टर की टीम ने पहुंचकर उनका इलाज शुरू किया…और देर रात तक प्रशासनिक अमला पहुंचकर उनकी मांगों को लेकर आश्वासन दिया इसके बाद गौ सेवकों ने अपना अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त कर दिया


