छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के लिए 665 करोड़ रुपये मंजूर किए। राशि 4 सड़क खंडों के मजबूतीकरण, चौड़ीकरण और उन्नयन के लिए है। इससे 5 जिलों में 174 किमी सड़क चौड़ी और मजबूत होगी।

छत्तीसगढ़ के लिए 665 करोड़ रुपये मंजूर किए। राशि 4 सड़क खंडों के मजबूतीकरण, चौड़ीकरण और उन्नयन के लिए है। इससे 5 जिलों में 174 किमी सड़क चौड़ी और मजबूत होगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद दिया है।
मंजूर की गई राशि:
- मुंगेली जिले के कोटा-लोरमी-पंडरिया मार्ग के 21 किमी भाग में फोरलेन के निर्माण और मजबूतीकरण के लिए 156 करोड़ 33 लाख रुपये
- कांकेर जिले में कांकेर-भानुप्रतापपुर-संबलपुर मार्ग की 48.4 किमी टू-लेन विद्यमान सतह के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण के लिए 130 करोड़ 63 लाख रुपये
- सुकमा से दंतेवाड़ा मार्ग के 68 किमी लंबाई में टू-लेन सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 230 करोड़ 85 लाख रुपये
- गरियाबंद जिले में राजिम-फिंगेश्वर-महासमुंद मार्ग में 35.5 किमी लंबाई में सड़क की मजबूती और उन्नयन के लिए 146 करोड़ 86 लाख रुपये