छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों में ऐतिहासिक कमी आई है। मुख्य न्यायधीश श्री रमेश सिन्हा के नेतृत्व में न्यायिक दक्षता को नई दिशा मिली है।

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों में ऐतिहासिक कमी आई है। मुख्य न्यायधीश श्री रमेश सिन्हा के नेतृत्व में न्यायिक दक्षता को नई दिशा मिली है।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट :
- 1 जनवरी 2025 को 84,305 प्रकरण लंबित थे।
- 2025 में 55,416 नवीन प्रकरण संस्थित हुए।
- 64,054 प्रकरणों का निराकरण किया गया।
- लंबित प्रकरणों में 8,638 (10.25%) की कमी दर्ज हुई।
- निराकरण दर 115.59% रही, जो नए प्रकरणों से अधिक पुराने प्रकरणों का निराकरण दर्शाता है।

